{"_id":"6510a7d483d50057680261d5","slug":"direct-suppy-10-cctv-camera-jammu-news-c-10-jam1008-208972-2023-09-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"जम्मू: सीधी सप्लाई पर चला दिए 360 डिग्री सर्विलांस कैमरे, हाई वोल्टेज के कारण 10 खराब","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जम्मू: सीधी सप्लाई पर चला दिए 360 डिग्री सर्विलांस कैमरे, हाई वोल्टेज के कारण 10 खराब
Mon, 25 Sep 2023 06:05 PM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
Published by: जम्मू और कश्मीर ब्यूरो
Updated Mon, 25 Sep 2023 06:05 PM IST
सार
सतवारी चौक से बिक्रम चौक तक चार किलोमीटर के दायरे में पांच कैमरे खराब पड़े हैं। इनमें सतवारी चौक, मेन स्टाॅप, लास्ट मोड़, एशिया चौक, बिक्रम चौक शामिल हैं।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला।
विस्तार
जम्मू शहर में बिना योजना के सर्विलांस कैमरे लगाना नगर निगम को महंगा पड़ा। इससे न सिर्फ लाखों रुपये की चपत लगी, बल्कि सबसे संवेदनशील और महत्वपूर्ण चौक-चौराहों की निगरानी भी एक महीने से बंद पड़ी है। इन 360 डिग्री तक घूमने वाले सर्विलांस कैमरों को बिजली की जनरल लाइन पर इंस्टाल कर दिया गया। हाई वोल्टेज से 10 कैमरे खराब हो गए। हैरानी की बात तो यह है कि इन कैमरों को चलाने के लिए अर्थ तक नहीं दिया गया। सीधी बिजली सप्लाई दे दी गई। अब इनको ठीक कराने के लिए भी लाखों रुपये खर्च आएगा। कैमरों को अब दोबारा शुरू करने के लिए अलग-अलग ट्रांसफार्मर लगाने की योजना है।
चार किमी के दायरे में सभी मुख्य चौक पर कैमरे खराब
सतवारी चौक से बिक्रम चौक तक चार किलोमीटर के दायरे में पांच कैमरे खराब पड़े हैं। इनमें सतवारी चौक, मेन स्टाॅप, लास्ट मोड़, एशिया चौक, बिक्रम चौक शामिल हैं। इसके अलावा ज्यूल चौक, डोगरा चौक, गांधी नगर, गुरुद्वारा फतेह सिंह चौक और एयरपोर्ट रोड पर भी कैमरे खराब हो गए हैं। प्रत्येक कैमरे की कीमत पांच लाख रुपये है।
इन जगहों पर लगाए गए हैं कैमरे
नगर निगम ने शहर के 43 महत्वपूर्ण और संवेदनशील चौक-चौराहों पर 360 डिग्री तक घूमने वाले हाई रेजुलेशन कैमरे लगाए हैं। बिक्रम चौक, एशिया आउट गेट, एशिया इन गेट, मेन स्टॉप गांधीनगर, लास्ट मोड़ गांधीनगर, गुरुद्वारा फतेह सिंह चौक, गांधीनगर, तवी विहार, सिद्दड़ा कॉलोनी बाईपास प्वाइंट, ग्रीन बेल्ट पार्क, वाल्मीकि चौक, जम्मू विश्वविद्यालय मेन गेट, जीएल डोगरा चौक, पनामा चौक, रेलवे क्रॉसिंग (मंडलायुक्त कार्यालय), रेलवे स्टेशन टर्निंग (गेट में), रेलवे स्टेशन त्रिकुटा नगर (आउट गेट), विवेकानंद जंक्शन, गुज्जर नगर चौक, बन तालाब चौक, डीसी कार्यालय चौक, इंदिरा चौक, त्रिकुटा नगर, शकुंतला चौक, बख्शी नगर चौक (जीएमसी), सतर्कता रोटरी (ब्रिगेडियर राजिंदर सिंह चौक), पुस्तकालय चौक (कच्ची छावनी), अंबफला चौक, हाईकोर्ट, जानीपुर, जानीपुर मेन स्टॉप, रूपनगर, पंजतीर्थी बाईपास, ज्यूल चौक, तालाब तिल्लो, बोहड़ी-तालाब तिल्लो चौक, बाहु प्लाजा जंक्शन, आरएस पुरा एयरपोर्ट प्वाइंट, मेजर सोमनाथ चौक/चौथा पुल, आरबीआई टर्निंग (नानक नगर एसबीआई), केसी चौक और शहीदी चौक में कैमरे लगाए गए हैं।
विज्ञापन
अब अलग से ट्रांसफार्मर लगाने की तैयारी
हाई वोल्टेज की वजह से कैमरे खराब हो गए हैं। इनको डायरेक्ट बिजली दी गई थी। हर एक कैमरे के साथ 25 केवी का ट्रांसफार्मर लगाने पर विचार किया जा रहा है। हालांकि कैमरों को इतनी वोल्टेज नहीं चाहिए। बाकी की बिजली कहीं और इस्तेमाल कर सकते हैं। हालांकि बिजली विभाग से यह भी बात चल रही है कि कैमरों को भविष्य में इस तरह की खराबी से कैसे बचाया जाए। सबसे बड़ी समस्या अर्थिंग की आ रही है। - राहुल यादव, आयुक्त नगर निगम