{"_id":"5efaca4695d36035f41a7d9f","slug":"dig-jammu-kathua-and-sp-udhampur-to-join-in-ladakh-immediately","type":"story","status":"publish","title_hn":"डीआईजी जम्मू-कठुआ और एसपी उधमपुर को तत्काल लद्दाख में कार्यभार संभालने का आदेश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डीआईजी जम्मू-कठुआ और एसपी उधमपुर को तत्काल लद्दाख में कार्यभार संभालने का आदेश
Tue, 30 Jun 2020 10:44 AM IST
प्रशांत कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
Published by: प्रशांत कुमार
Updated Tue, 30 Jun 2020 10:44 AM IST
विज्ञापन
लद्दाख
- फोटो : सोशल मीडिया
जम्मू-कश्मीर से लद्दाख ट्रांसफर किए गए जम्मू-सांबा-कठुआ रेंज के डीआईजी भीम सेन टूटी और उधमपुर के एसपी राजीव ओम प्रकाश पांडे को तत्काल लद्दाख में कार्यभार संभालने के आदेश जारी किए गए हैं।
विज्ञापन
सरकार के अतिरिक्त सचिव खालिद मजीद ने यह आदेश जारी किया है। इसमें कहा गया है कि दोनों अफसराें को मौजूदा स्टेशन से तत्काल रिलीव माना जाएगा। उन्हें फौरन लद्दाख में ड्यूटी ज्वाइन करने के निर्देश दिए जाते हैं। जम्मू-कश्मीर के दोनों अफसरों के लद्दाख तबादले के आदेश 9 जून को जारी किए गए थे।
विज्ञापन
यह भी पढ़ेंः त्राल के बाद डोडा हुआ आतंक मुक्त, जानिए 1999 से 2019 तक जम्मू-कश्मीर में कब-कब हुए आतंकी हमले
विज्ञापन
अब नए आदेश के मुताबिक राजोरी-पुंछ रेंज के डीआईजी विवेक गुप्ता डीआईजी जम्मू-सांबा-कठुआ रेंज का अतिरिक्त प्रभार संभालेंगे। इसी तरह लद्दाख के लेह जिले की एसपी सरगुन को उधमपुर का एसपी बनाया गया है।
यह भी पढ़ेंः 24 साल की उम्र में इस जवान ने पाक को किया था पस्त, जेब में रखी गीता से हुई थी पार्थिव शरीर की पहचान
एक अन्य आदेश के तहत सरकार ने जम्मू-कश्मीर पुलिस टेलीकॉम एसपी (सलेक्शन ग्रेड) राकेश कुमार धर को पुलिस टेलीकॉम का प्रभारी निदेशक नियुक्त किया गया है। नियमों के तहत प्रभार भत्ते भी मिलेंगे। आदेश में कहा गया है कि यह व्यवस्था पूरी तरह से अस्थायी है। इसे प्रमोशन अथवा अन्य किसी लाभ के लिए आधार नहीं बनाया जा सकेगा।