{"_id":"5801c8d24f1c1b210328e2ec","slug":"dg-ssb-to-visit-srinagar-today-after-the-attack-on-army-convoy","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"SSB काफिले पर आतंकी हमले के बाद आज श्रीनगर पहुंचेंगी सशस्त्र सीमा बल की डीजी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
SSB काफिले पर आतंकी हमले के बाद आज श्रीनगर पहुंचेंगी सशस्त्र सीमा बल की डीजी
अमृतपाल सिंह बाली, अमर उजाला/श्रीनगर
Updated Sat, 15 Oct 2016 02:26 PM IST
विज्ञापन
एसएसबी के काफिले पर हमला
- फोटो : File Photo
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
श्रीनगर के जकूरा इलाके में अपनी ड्यूटी से वापस लौट रहे जवानों के काफिले पर शुक्रवार को हुए आतंकी हमले के बाद आज सशस्त्र सीमा बल की महानिदेशक अर्चना रामासुंदरम् आज श्रीनगर पहुंचेंगी । एसएसबी की महानिदेशक जकूरा में सेना के जवानों पर हमले की जगह का दौरा करेंगी । इस दौरान डीजी सुरक्षा व्यवस्था के विषय पर शीर्ष अधिकारियों से बातचीत भी करेंगी ।
विज्ञापन
गौरतलब है कि कश्मीर घाटी में एक बार फिर शुक्रवार देर शाम आतंकियों ने सुरक्षाबलों को निशाना बनाते हुए हमला किया था । इस हमले में सशस्त्र सीमा बल का एक जवान शहीद हो गया था जबकि 8 अन्य जवान घायल हो गए थे । घायल हुए एसएसबी के इन जवानोें का अस्पताल में इलाज किया जा रहा है ।
विज्ञापन
जानकारी के मुताबिक श्रीनगर के जकूरा इलाके में कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए तैनात जवान अपनी ड्यूटी से वापस लौट रहे थे। इसी दौरान आतंकियों ने उनके काफिले को निशाना बनाकर हमला किया। हमले के बाद से ही आतंकियों की तलाश के लिए पूरे इलाके को घेर कर सर्च अभियान शुरू कर दिया गया है।
विज्ञापन
घाटी में सुरक्षाबलों पर लगातार हो रहे हैं हमले
Indian Army
- फोटो : File Photo
कश्मीर घाटी में आतंकी लगातार सुरक्षाबलों को निशाना बना रहे हैं । पीओके में स्थित आतंकी कैंपो पर सर्जिकल स्ट्राइक के बाद से ही जम्मू-कश्मीर में सेना और सीआरपीएफ के जवानों को निशाना बनाया जा रहा है । आतंकियों ने जहां एक ओर सेना के कैंपों पर आतंकी हमले की कोशिश की है वहीं दूसरी ओर सीआरपीएफ और एसएसबी के काफिलों को भी निशाना बनाया जा रहा है ।
इससे पहले जून 2016 में भी जम्मू-श्रीनगर हाईवे पर सीआरपीएफ के काफिले पर हुआ हमला था। हमले के बाद लश्कर-ए-तैयबा ने हमले की जिम्मेदारी ली थी । इस हमले में 8 जवान शहीद हुए थे और करीब 20 जवान घायल हुए थे । इस दौरान सुरक्षा बलों की जवाबी कार्रवाई में दो आतंकी ढेर हुए थे।
इससे पहले जून 2016 में भी जम्मू-श्रीनगर हाईवे पर सीआरपीएफ के काफिले पर हुआ हमला था। हमले के बाद लश्कर-ए-तैयबा ने हमले की जिम्मेदारी ली थी । इस हमले में 8 जवान शहीद हुए थे और करीब 20 जवान घायल हुए थे । इस दौरान सुरक्षा बलों की जवाबी कार्रवाई में दो आतंकी ढेर हुए थे।