{"_id":"5772c5574f1c1ba32c79b4c9","slug":"dg-crpf-met-with-injured-soldier","type":"story","status":"publish","title_hn":"डीजी CRPF ने जवानों को दिए सतर्कता बरतने के निर्देश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डीजी CRPF ने जवानों को दिए सतर्कता बरतने के निर्देश
ब्यूरो, अमर उजाला/जम्मू
Updated Wed, 29 Jun 2016 12:13 AM IST
विज्ञापन
जवानों से मिलते डीजी सीआरपीएफ
- फोटो : Amar Ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सीआरपीएफ के डीजी के दुर्गा प्रसाद ने जवानों को अतिरिक्त सतर्कता बरतने की हिदायत दी है। साथ ही सुरक्षा एजेंसियों के साथ बेहतर तालमेल के साथ सुरक्षा व्यवस्था को और पुख्ता करने को कहा है। खासकर अमरनाथ यात्रा के दौरान विशेष सतर्कता बरतने की हिदायत दी है, ताकि आतंकियों के मंसूबे सफल न होने पाएं।
डीजी मंगलवार को दोपहर बाद श्रीनगर पहुंचे। उन्होंने बेस कैंप अस्पताल तथा स्किम्स सौरा में भर्ती घायल जवानों का कुशलक्षेम पूछा। उन्हें ढांढस बंधाया। साथ ही उन्होंने घटनास्थल पर जाकर मौके का मुआयना किया। अधिकारियों से घटना की जानकारी ली। साथ ही हाईवे पर आतंकी हमले की आशंका के मद्देनजर क्या एहतियात बरते जाने चाहिएं, इन सब पहलुओं पर चर्चा की।
देर शाम उन्होंने सीआरपीएफ मुख्यालय में अधिकारियों के साथ बैठक कर सुरक्षा की रणनीति बनाई। सूत्रों का कहना है कि उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि खुफिया इनपुट की अनदेखी न की जाए। केंद्रीय एजेंसी हो या फिर कोई भी एजेंसी सबके इनपुट पर काम किया जाए। हाईवे पर आतंकी हमलों की घटनाओं के मद्देनजर और सतर्कता बरती जानी चाहिए।
विज्ञापन
उनके साथ एडीजी सुदीप लखटकिया और एडीजी सच्चिदानंद श्रीवास्तव भी थे। सीआरपीएफ के प्रवक्ता राजेश यादव ने बताया कि हमले में घायल पांच जवानों को स्वस्थ होने के बाद डिस्चार्ज कर दिया गया है। आईसीयू में भर्ती एक जवान का दोबारा मंगलवार को आपरेशन किया गया। इसके बाद उसकी हालत में सुधार बताया जा रहा है।
सूत्रों का कहना है कि गृह मंत्रालय की तीन सदस्यीय टीम भी मंगलवार की देर शाम श्रीनगर पहुंची। उन्होंने सुरक्षा एजेंसियों के अधिकारियों के साथ बैठक की। बताते हैं कि टीम लगातार बढ़ रही आतंकी घटनाओं को लेकर सेना, राज्य सरकार के अधिकारियों तथा अन्य सुरक्षा एजेंसियों से इनपुट लेगी। साथ ही अमरनाथ यात्रा को फुलप्रूफ संपन्न कराने के संबंध में रणनीति तैयार करेगी।