{"_id":"6a7254e2b721952ad20403bf","slug":"development-work-stoped-jammu-news-c-10-jmu1059-978111-2026-08-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jammu News: घटिया निर्माण सामग्री लगाने पर विधायक ने काम रुकवाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jammu News: घटिया निर्माण सामग्री लगाने पर विधायक ने काम रुकवाया
विज्ञापन
- सुरिंदर कुमार ने फ्लायं मंडाल में निरीक्षण कर क्रेट बाल की गुणवत्ता पर जताई आपत्ति
संवाद न्यूज एजेंसी
मिश्रीवाला। फ्लायं मंडाल में चल रहे बाढ़ सुरक्षा कार्यों का विधायक सुरिंदर कुमार ने मंगलवार को विभागीय अधिकारियों के साथ औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान निर्माणाधीन क्रेट बाल की गुणवत्ता संतोषजनक नहीं मिलने पर उन्होंने तत्काल कार्य रुकवा दिया।
विधायक क्रेट की जांच करवाई और स्पष्ट निर्देश दिए कि पूरा निर्माण कार्य विभागीय मानकों एवं गुणवत्ता के अनुरूप दोबारा कराया जाए। निरीक्षण के बाद कार्यपालक अभियंता ने संबंधित ठेकेदार को लिखित निर्देश जारी करते हुए निर्माण कार्य की सभी कमियां दूर कर निर्धारित मानकों के अनुसार दोबारा कार्य करने का आदेश दिया। यह भी स्पष्ट किया गया कि कार्य संतोषजनक पाए जाने के बाद ही भुगतान किया जाएगा। विधायक ने कहा कि मढ़ विधानसभा क्षेत्र में विकास कार्यों में किसी भी प्रकार की लापरवाही, घटिया सामग्री या गुणवत्ता से समझौता किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने कहा कि जनता के धन से होने वाले प्रत्येक कार्य की नियमित निगरानी की जाएगी। गुणवत्ता से समझौता करने वाले ठेकेदारों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।