फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   development work start

Jammu News: रामगढ़ में 42.87 लाख से विकास कार्य शुरू, पुली, सड़क और अस्पताल की चहारदीवारी बनेगी

विज्ञापन
development work start
सांबा। राजपुरा में नाले पर पुलिस का विकास शुरू करते मशीन
-राजपुरा बाजार में निकासी नाले पर दो साल से पुली न होने पर नहीं होती थी गंदे पानी की निकासी
विज्ञापन

सांबा। रामगढ़ विधानसभा क्षेत्र में सरकार के गठन के बाद विकास कार्यों को गति मिलनी शुरू हो गई है। यहां के राजपुरा बाजार में पुली का निर्माण होगा जबकि सुजवां में एक किलोमीटर सड़क पर तारकोल बिछाया जाएगा। यह सड़क लंबे समय से टूटी थी और लोग इसकी मरम्मद की मांग उठा रहे थे। दोनों कामों के लिए सरकार ने 42 लाख रुपये खर्च करने की योजना बनाई है। राजपुरा ब्लॉक में 31 लाख व रामगढ़ में 11.87 लाख के विकास कार्य शुरू करवाए गए हैं।
इन कामों के पूरा होने से लोगों को बड़ी राहत मिलेगी। राजपुरा बाजार के निकासी नाले पर लंबे समय से पुली नहीं थी जिससे बरसात के दिनों में गंदा पानी सड़क पर फैल जाता था और लोगों को आने-जाने में दिक्कत का सामना करना पड़ता था। इसकी तरह से टूटी सड़क के कारण सुजवां गांव में हर वक्त हादसे का भय बना रहता था। लोगों का कहना है कि विधायक के ध्यान में मुद्दा लाने के बाद इस सड़क पर तालकोल बिछाने का आश्वासन मिला था। अब सड़क दुरुस्त होने से लोगों का सफर सुगम होगा।
विज्ञापन


राजपुरा बाजार में निकासी नाले पर दो साल से नहीं थी पुली
राजपुरा बाजार में दो वर्ष से निकासी नाले पर पुली नहीं थी। यह नाला बरसात में लोगों के लिए परेशानी बनता था। अब यहां पुली बनाने के लिए 14 लाख रुपये खर्च किए जाएंगे। इस काम का शनिवार को उद्घाटन हो गया है। इससे कस्बे के लोगों को बरसात के दिनों में जलभराव की समस्या से भी निजात मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

.......................
रामगढ़ छावनी के स्वास्थ्य उपकेंंद्र की होगी चहारदीवारी
सुजवां में एक किलोमीटर मार्ग पर तारकोल बिछाने पर का काम शुरू करवाया गया है। इस पर 17 लाख रुपये की की लागत आएगी। इस मार्ग के बनने से सुजवां के लोगों को सदवाल व राजपुरा की ओर आने-आने की सुविधा मिलेगी। इसके अलावा रामगढ़ छावनी के स्वास्थ्य उपकेंंद्र में 11.87 लाख रुपये की लागत से नई चहारदीवारी की जाएगी।
.......................................
राजपुरा कस्बे के मुख्य बाजार में गत दो वर्ष से नाले में गंदा पानी बाहर सड़क पर बह रहा है। जब भी बारिश होती थी तो नाले में पानी भर जाता था। पुली नहीं होने से लोगों को यहां से गुजरने में परेशानी होती थी। नाले पर पुली बनने से लोगों को राहत मिलेगी।
शक्ति शर्मा, राजुपरा
..................
सुजाना गांव के ग्रामीणें को सुरक्षा बांध के साथ अपने खेतों में जाने व राजपुरा, सदवाल की तरफ जाने के लिए मार्ग के टूटा होने से परेशानी का सामना करना पड़ रहा था। विधायक की पहल पर तारकोल बिछाने का काम शुरू करवाए जाने से लोगों की मांग पूरी हुई है।

संजय शर्मा, राजपुरा
................
विधायक ने किया विकास कार्यों का उद्घाटन
रामगढ़ क्षेत्र के विधायक दविंद्र मन्याल ने शनिवार को विकास कार्यों का उद्घाटन किया। इस मौके पर उन्होंने कहा कि लोगों की पुरानी मांगों को पूरा किया जा रहा है। विधानसभा क्षेत्र में चंहुमुखी विकास करवाना प्राथमिकता रहेगा। क्षेत्र में स्वास्थ्य सेवाओं और बुनियादी ढांचे को बढ़ाने के लिए काम में तेजी लाई जाएगी। उनके साथ डीडीसी, पूर्व बीडीसी राधा कृष्ण, भाजपा मंडल प्रधान कुलभूषण सिंह, संजय शर्मा, मोहिंदर कुमार, शक्ति शर्मा, पुरुषोत्त्म शर्मा, रंजीत सिंह, गंर्धव सिंह आदि मौजूद रहे। रामगढ़ छावनी में स्वास्थ्य उपकेंंद्र की 11.87 लाख रुपये की नई चहारदीवारी के शिलान्यास के बाद विधायक ने चिकित्सा कर्मचारियों और समुदाय के सदस्यों के साथ उनकी समस्याओं पर बातचीत की।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed