फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   development project, checking

Jammu News: एडीजी बॉर्डर रोड ने राष्ट्रीय राजमार्ग अखनूर-पुंछ पर विकास परियोजनाओं का किया निरीक्षण

विज्ञापन
development project, checking
-राजमार्ग के उन्नयन से यात्रा के समय में आएगी कमी, कनेक्टिविटी बढ़ेगी
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
अखनूर। सीमा सड़क संगठन के एडीजी आरके धीमान और मुख्य अभियंता सड़क परिवहन व राजमार्ग मंत्रालय राहुल गुप्ता ने सोमवार को अखनूर-पुंछ राष्ट्रीय राजमार्ग और तीन सुरंगों कंडी, सुंगल और नौशेरा में चल रही विकास परियोजनाओं का निरीक्षण किया। उनके साथ मुख्य अभियंता परियोजना संपर्क ब्रिगेडियर नीरज मदान भी थे।

अधिकारियों ने बताया कि निरीक्षण का उद्देश्य बुनियादी ढांचा परियोजनाओं की प्रगति और गुणवत्ता का आकलन करना था। यह कनेक्टिविटी बढ़ाने और क्षेत्रीय विकास को बढ़ावा देने के लिए महत्वपूर्ण है। अधिकारियों ने परियोजना पर हुई प्रगति पर संतोष व्यक्त किया। परियोजना में सड़क, पुल और सुरंगों का निर्माण शामिल है। इस राष्ट्रीय राजमार्ग के उन्नयन से यात्रा के समय में काफी कमी आएगी। क्षेत्रों के बीच कनेक्टिविटी बढ़ेगी। सभी मौसमों में विशेष रूप से चुनौतीपूर्ण इलाकों में पहुंच उपलब्ध होगी। यह सभी सड़क परियोजनाएं रक्षा लिहाज से भी बेहद महत्वपूर्ण हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed