फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   development news

Jammu News: वेटरनरी अस्पताल आरएस पुरा को मिलेगी नई इमारत, खर्च होंगे साढ़े तीन करोड़ रुपये

विज्ञापन
development news
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

आरएस पुरा। जम्मू-पूंछ के भाजपा सांसद जुगल किशोर शर्मा ने शुक्रवार को कस्बे में स्थित उपजिला वेटरनरी अस्पताल के लिए नए भवन का नींवपत्थर रखा। भवन बनाने पर साढ़े तीन करोड़ रुपये खर्च होंगे। भवन का निर्माण नाबार्ड योजना के तहत होगा।
सांसद शर्मा ने कहा कि दस साल से लगातार देश के अन्य हिस्सों की तरह जम्मू कश्मीर में भी विकास संभव हुआ है। विशेषता अनुच्छेद 370 हटने के बाद से जम्मू-कश्मीर में विकास का नया अध्याय खुला है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जम्मू-कश्मीर के किसान पर भी सबसे ज्यादा ध्यान दिया है। किसानों की जरूरत को देखते हुए वेटरनरी अस्पताल के लिए आधुनिक भवन बना रही है। डीडीसी आरएस पुरा प्रो. गारू राम भगत ने कहा कि केंद्र सरकार के प्रयास के चलते वेटरनरी अस्पताल में किसानों को बेहतर सुविधाएं मिल सकेंगी। इस मौके पर एलडीओ आरएस पुरा डॉ. ईदरीस एहमद मालिक, एक्सईएन पीडब्ल्यूडी सुनील कुमार, नगर पालिका के पूर्व अध्यक्ष सतपाल पप्पी, भाजपा जिला महासचिव आकाश चोपड़ा, नगर पालिका के पूर्व उपाध्यक्ष किशोर शर्मा, साहिल महाजन, नवीन गुप्ता आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

आधुनिक सुविधाओं से लैस होगा नय भवन
वेटरनरी विभाग जम्मू के मुख्य अधिकारी डॉ. जाहिद सलीम ने कहा कि नया भवन आधुनिक सुविधाओं से लैस होगा। जहां दुधारू पशुओं की इनफर्टिलिटी का इलाज होगा। अल्ट्रा साउंड मशीन, कलर डॉप्लर, सीमेन टेस्ट और बायोप्सी उपकरण लगाए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed