फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Jammu to have longest flyover on New Delhi Amritsar Katra Expressway

जम्मू में नई दिल्ली-अमृतसर-कटड़ा एक्सप्रेस-वे पर बनेगा सबसे लंबा फ्लाईओवर

Sun, 14 Mar 2021 02:22 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू Published by: जम्मू और कश्मीर ब्यूरो Updated Sun, 14 Mar 2021 02:22 AM IST
विज्ञापन
Jammu to have longest flyover on New Delhi Amritsar Katra Expressway
सांकेतिक तस्वीर, फ्लाईओवर - फोटो : अमर उजाला

नई दिल्ली-अमृतसर-कटड़ा एक्सप्रेस-वे पर जम्मू में अब तक का सबसे लंबा फ्लाईओवर बनेगा। यह एक्सप्रेस-वे कुंजवानी से नरवाल की तरफ से गुजरेगा। ऐसे में स्थानीय लोगों को इस पर तेज रफ्तार से चलने वाले वाहनों से कोई दिक्कत न हो, इसके लिए नरवाल से बठिंडी तक फोरलेन फ्लाईओवर बनाया जाएगा। इसकी लंबाई तीन से चार किलोमीटर तक हो सकती है। नई दिल्ली से श्री माता वैष्णो देवी के आधार शिविर कटरा तक बनाए जा रहे 600 किलोमीटर लंबे एक्सप्रेस-वे के निर्माण के बाद केवल छह घंटे में ही यात्री दिल्ली से कटरा पहुंच सकेंगे।

विज्ञापन


यह भी पढ़ें- अमरनाथ यात्रा के समय इन बातों का रखें ध्यान, साथ ही जानें गुफा के दो कबूतरों की कहानी और ये रहस्य    
विज्ञापन


आधिकारिक सूत्रों के अनुसार कुंजवानी से नरवाल की तरफ सिक्सलेन एक्सप्रेस-वे के आसपास कई आवासीय कालोनियां भी आएंगी। ऐसे में एक्सप्रेस-वे पर चल रहे वाहनों को जाम की समस्या का सामना न करना पड़े, इसके लिए नेशनल हाईवे अथॉरिटी ऑफ इंडिया ने नरवाल से बठिंडी तक फ्लाईओवर का प्रस्ताव तैयार किया है। इस फ्लाईओवर का प्रयोग एक्सप्रेस-वे के वाहनों के लिए ही होगा। स्थानीय लोग फ्लाईओवर के नीचे सड़क से गुजरा करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


फ्लाईओवर से तेज गति से वाहन अपने गंतव्य की ओर रवाना हो सकेंगे और उन्हें कहीं भी यातायात जाम का सामना नहीं करना पड़ेगा। वेबमॉल के करीब से फ्लाईओवर गुजरेगा। इसको एक साथ तीन से चार किलोमीटर तक बनाना है। या दो चरणों में फ्लाईओवर बनेगा। डीपीआर तैयार होने के बाद ही इसकी सही स्थिति साफ हो पाएगी।

नई दिल्ली से कटड़ा एक्सप्रेस-वे के जम्मू से गुजरने वाले मार्ग पर फ्लाईओवर का निर्माण होगा। किस स्थान से कहां तक फ्लाईओवर बनेगा। इस पर अभी काम किया जा रहा है। डीपीआर तैयार होने के बाद फ्लाईओवर का रूट तय होगा। फ्लाईओवर काफी लंबा हो सकता है। -अजय कुमार रजक, परियोजना निदेशक, नेशनल हाईवे अथॉरिटी ऑफ इंडिया

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed