{"_id":"5fc94ef18ebc3e9ba81b1a2a","slug":"development-jammu-city-news-jmu2240577102","type":"story","status":"publish","title_hn":"ठोस कचरे का निस्तारण करेगी रिवर्स वेंडिंग मशीन, मेयर ने किया उद्घाटन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ठोस कचरे का निस्तारण करेगी रिवर्स वेंडिंग मशीन, मेयर ने किया उद्घाटन
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ठोस कचरे का निस्तारण करेगी रिवर्स वेंडिंग मशीन
मेयर ने वार्ड-48 में किया उद्घाटन, जल्द एयरपोर्ट, बस अड्डे और अन्य स्थानों पर भी लगेगी मशीन
अमर उजाला ब्यूरो
जम्मू। नगर निगम के मेयर चंद्र मोहन गुप्ता ने शुक्रवार को पार्षद शाम लाल, भाजपा नेता करुणा खेत्री के साथ वार्ड-48 के विभिन्न क्षेत्रों का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने रिवर्स वेंडिंग मशीन का उद्घाटन किया। मशीन को स्वच्छ भारत मिशन/स्मार्ट सिटी परियोजना के तहत स्थापित किया गया है। इससे प्लास्टिक के कचरे का निस्तारीकरण किया जाएगा। मेयर ने बताया कि इस मशीन में खाली प्लास्टिक की बोतलें, कोल्ड ड्रिंक कैन डाले जा सकते हैं। इससे इलाके की स्वच्छता में काफी हद तक सुधार होगा। उन्होंने बताया कि जल्द ही हवाई अड्डे, रेलवे स्टेशन, बस स्टेंड और अन्य वाणिज्यिक बाजारों के पास इस प्रकार की रिवर्स वेंडिंग मशीनें स्थापित की जाएगी, जहां बड़ी संख्या में ग्राहक खरीदारी करने आते हैं और पेय पदार्थ, कोल्ड ड्रिंक कैन आदि का प्रयोग करते हैं।
----------
प्लास्टिक सामान के निस्तारण से
नाले-नालियां नहीं होंगे ब्लॉक
मेयर ने बताया कि ये रिवर्स वेंडिंग मशीनें खाली प्लास्टिक की बोतलों, कैन और अन्य प्रकार की सामग्री को कुचल देगी, जिनकी वजह से अकसर सार्वजनिक नालियां/नालें अवरुद्ध हो जाते हैं और ब्लॉक हो जाते हैं। वार्ड में निरीक्षण के दौरान मेयर ने बारिश के मौसम में संभावित बाढ़ से बचाव कार्यों का जायजा लिया गया। पार्षद ने मेयर को बताया कि राजीव नगर नाले में हाल ही में आई बाढ़ की वजह से काफी नुकसान झेलना पड़ा। इसमें कई घर, दुकानों को नुकसान पहुंचा। मेयर ने लोगों को विकास गतिविधियों में नगर निगम के साथ आगे आने और उनका पूरा सहयोग करने की अपील की।