फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   development

पीएमजीएसवाई में जम्मू-कश्मीर देशभर में दूसरे स्थान पर -डॉ. सिंह

विज्ञापन
development
जम्मू/कठुआ। प्रधानमंत्री ग्रामीण सड़क योजना-2 (पीएमजीएसवाई) में जम्मू-कश्मीर देशभर में दूसरे स्थान पर है। पहले स्थान पर हिमाचल प्रदेश है। यह खुलासा पीएमओ राज्यमंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह ने शुक्रवार को योजना के तहत उधमपुर-कठुआ-डोडा लोकसभा क्षेत्र की कई सड़क परियोजनाओं का शुभारंभ करने के दौरान किया।
विज्ञापन

डॉ. सिंह ने कहा कि हालात अनुकूल न रहते हुए भी पीएमजीएसवाई के काम दूरदराज के क्षेत्रों में भी कराए गए। सड़क नेटवर्क का विस्तार किया गया। शुक्रवार को उन्होंने परियोजनाओं का ई-शिलान्यास करते हुए कहा कि सड़क परियोजना-2 के तहत 28 सड़कों का निर्माण शामिल है, जो कठुआ जिले के दूरदराज इलाकों में सड़कों का विस्तार करेंगी। चनुंता खास से लेकर बुक्त्रेयां खास, फालटा से भीखन गला, अरनास से ठकराकोट, रामनगर से डुडू, पौनी से कुंड आदि सड़कें इस परियोजना के तहत पूरी की जाएंगी।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि सड़कें एक विकासशील राष्ट्र की जीवन रेखा हैं जो शिक्षा, स्वास्थ्य, कृषि उपज के विपणन और कई सामाजिक लाभों के साथ-साथ विभिन्न क्षेत्रों में लाभ पहुंचाती हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने औपचारिक समारोह कर इन परियोजना को शुरू करने की जगह विकास परियोजनाओं को जनता को समर्पित करने पर बल दिया है। सरकार ने लोगों की जरूरत को प्राथमिकता देते हुए इन सड़कों का काम शुरू करवाया है। कहा कि इन परियोजनाओं के शिलान्यास ने कोरोना महामारी जैसे संकट की चुनौतियों के बावजूद सभी परियोजनाओं को समयबद्ध तरीके से पूरा करने के लिए सरकार की प्रतिबद्धता को और मजबूत किया है। समारोह में जम्मू कश्मीर सरकार के प्रधान सचिव शैलेंद्र कुमार, मुख्य अभियंता मंसूर हुसैन, विभिन्न विभागों के अधिकारी शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

जम्मू कश्मीर और लद्दाख में आई विकास की बयार
जम्मू-कश्मीर और लद्दाख में नई संवैधानिक स्थापना की वर्षगांठ पर डॉ. जितेंद्र सिंह ने कहा पिछले एक साल में विकास के विभिन्न स्तरों को इन दोनों प्रदेशों ने हासिल किया है। जमीनी स्तर पर राजनीतिक विकास के साथ साथ प्रशासनिक सुधार और क्षेत्रीय विकास के भी नए आयाम स्थापित हुए हैं। इस दौरान शिक्षा क्षेत्र, बिजली क्षेत्र और सड़क परियोजनाओं की गति कई गुणा बढ़ी है। उन्होंने केंद्र सरकार के साथ समन्वय में काम करने के लिए जम्मू-कश्मीर सरकार की सराहना की और कहा कि केंद्र सरकार की ओर से प्रदेश सरकार को किसी भी मुद्दे या बाधाओं का सामना करने में पूरी तरह से समर्थन दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed