फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Despite the instructions of the defense minister, the road work is slow

रक्षा मंत्री के निर्देश के बावजूद निर्माण कार्य सुस्त

विज्ञापन
Despite the instructions of the defense minister, the road work is slow
सांबा। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह के निर्देश के बावजूद सीमावर्ती सड़क को विकसित करने का काम सुस्त गति से चल रहा है। इसके चलते इलाके के लोगों का गुस्सा बढ़ रहा है। दरअसल, ग्रेफ विभाग ने नालों पर बनी पुरानी पुलियों को तोड़ दिया है, लेकिन फिर से उसके निर्माण करने का काम धीमी गति से चल रहा है। ऐसे में लोगों के लिए उस समय बड़ी समस्या बनेगी, जब बारिश के पानी से नालों में बाढ़ आएगी।
विज्ञापन

राजपुरा के पूर्व सरपंच भारत इंदु शर्मा, पंच विकास शर्मा, पूर्व पंच कृष्ण लाल, गनेश दास आदि ने बताया कि बार्डर मार्ग को फोरलेन बनाने के लिए मार्ग तो तैयार है, लेकिन छोटे नालों पर अभी तक पुलिया नहीं बनाई गई है। ग्रेफ की ओर से चार पुलियों को तोड़ कर नई पुलियों का काम तो शुरू किया गया है, लेकिन लगता नहीं है कि निर्माण कार्य जल्द पूरा होेगा। इससे लोगों का गुस्सा बढ़ रहा है।
विज्ञापन

गत दिनों बसंतर दरिया पर बने पुल के उद्घाटन के लिए पहुंचे रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने भी इस मार्ग को शीघ्र मुकम्मल करने को कहा था, लेकिन ग्रेफ विभाग की ओर से काम में अभी तक तेजी नहीं लाई गई है। जिससे बारिश से बाढ़ के पानी कारण लोगों को आने-जाने की भी परेशानी बन सकती है। अस्थाई पुलियों को बाढ़ के पानी से भी खतरा बना हुआ है। उन्होंने विभागीय अधिकारियों से अपील की है की विकास कार्यों में तेजी लाई जाए ताकि पुलिया बनने से आने जाने की लोगों को सहूलियत मिले।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed