{"_id":"650f4f2c397a63c3fb0c8774","slug":"deputy-mayor-meeting-jammu-news-c-10-jam1008-208421-2023-09-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jammu News: रेहड़ी जोन में रेहड़ीधारकों को दें कूड़ेदान, खुले में कचरा फेंकने पर अब होगा जुर्माना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jammu News: रेहड़ी जोन में रेहड़ीधारकों को दें कूड़ेदान, खुले में कचरा फेंकने पर अब होगा जुर्माना
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
जम्मू। रेहड़ी जोन में रेहड़ी धारकों को कूड़ेदान में ही कचरा डालना होगा। खुले में कचरा फेंकने पर जुर्माना किया जाएगा। रेहड़ी जोन में हालत ये हैं कि रेहड़ी धारक खुले में कचरा फेंक रहे हैं। इससे गंदगी का आलम है। नगर निगम अब कूड़ेदान वितरित करेगा। यह बात डिप्टी मेयर बलदेव सिंह बलोरिया ने एमसी सम्मेलन कक्ष में आवास, कौशल उन्नयन और स्वरोजगार स्थायी समिति की बैठक में की।
स्ट्रीट वेंडरों का पंजीकरण शुरू किया जाए। वार्ड 38 में जेडीए की भूमि को अतिक्रमण मुक्त किया जाएगा। बलोरिया ने पुराने रेहड़ी जोन को प्रोविजनल लाइसेंस प्रदान करने की आवश्यकता पर जोर दिया। जिससे इन क्षेत्रों में स्ट्रीट वेंडरों की आजीविका को सुविधाजनक बनाया जा सकेगा। यह फैसला लिया गया कि बिना शुल्क के पार्क में पुस्तकालय की सुविधा दी जाएगी। उन्होंने कहा कि पीएम विश्वकर्मा योजना से कारीगरों के जीवन में बदलाव आएगा। इसी तरह आवास योजना को निर्बाध रूप से क्रियान्वित किया जाएगा। जिसमें सभी चरण की किश्तें बिना किसी बाधा के लाभार्थियों को वितरित की जाएंगी। इससे प्रक्रिया को सुव्यवस्थित करने और यह सुनिश्चित करने की उम्मीद है कि सभी पात्र लोगों के लिए आवास एक वास्तविकता बन जाए।