{"_id":"5f83644b8ebc3e9c0334080b","slug":"demand-jammu-news-jmu220577235","type":"story","status":"publish","title_hn":"नदी-नालों में अवैध खनन बदस्तूर जारी, मौन बैठे अधिकारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नदी-नालों में अवैध खनन बदस्तूर जारी, मौन बैठे अधिकारी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राजोरी। जिला पंचायतीराज संस्था के सदस्यों ने आरोप लगाया कि खनन विभाग के अधिकारियों के संरक्षण में अवैध खान जिले में बदस्तूर जारी है। गांवों में बेरोकटोक अवैध खनन किया जा रहा है, लेकिन अधिकारी मूकदर्शक बने हुए हैं। पंचायत प्रतिनिधियों ने आरोप लगाया कि खनन माफिया रेत और अन्य खनिज पदार्थों के अवैध खनन में शामिल है और इससे नदियों को नुकसान पहुंचाया जा रहा है। अपर ढांगरी पंचायत के सरपंच धीरज शर्मा सरपंच ने बताया कि जिले में स्टोन क्रशर के मालिक राजोरी-जम्मू हाईवे के साथ बहने वाली मन्नावर नदी और अन्य नदियों के विभिन्न ब्लॉकों से रेत, पत्थर और बजरी को अवैध रूप से निकाल रहे हैं। लेकिन बार-बार शिकायत के बावजूद प्रशासन कोई कार्रवाई नहीं कर रहा है। जेसीबी खुले तौर पर जिले के बिंदी जमोला क्षेत्र और अन्य स्थानों से पत्थरों को निकाल रही है, जबकि अधिकारी उनके खिलाफ कार्रवाई करने के लिए मौके पर पहुंचने की भी जहमत नहीं उठा रहे।
लोअर जमोला के सरपंच अकीस नसीर ने कहा कि रात-दिन लगातार 24 घंटे नदी-नालों से अवैध खनन जारी है। इसके लिए प्रयोग किए जा रहे टिप्पर, ट्रैक्टर और अन्य मशीनों के शोर से रातों की नींद भी उड़ गई है। कहा कि भू-विज्ञान, खनन विभाग, राजस्व विभाग और पुलिस के अधिकारियों से कई बार संपर्क कर समस्या बताई, लेकिन इस ओर ध्यान नहीं दिया गया। पंचायत प्रतिनिधियों ने उपराज्यपाल से मांग की कि अवैध खनन रोकने के लिए उच्च स्तरीय समिति का गठन किया जाए।
-------
अधिकारी बोले, हर जगह
कार्रवाई के लिए नहीं जा सकते
मैनपावर की कमी के कारण विभाग हर समय जांच करने की स्थिति में नहीं है। उन्होंने कहा कि जिले में सैकड़ों स्थान हैं, जहां अवैध खनन होता है, हम एक बार में सभी की देखरेख नहीं कर सकते हैं, लेकिन निश्चित रूप से हमारे लोग माफिया के खिलाफ कार्रवाई करने के लिए हमेशा काम पर हैं।
विज्ञापन
जेएस पवार, डीएमओ, राजोरी