फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Demand for investigation after the death of the youth when the body was taken to Jammu for postmortem.

Jammu News: युवक की मौत के बाद शव पोस्टमार्टम के लिए जम्मू ले जाने पर जांच की मांग

Fri, 24 Jan 2025 03:13 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जम्मू
संवाद न्यूज एजेंसी, जम्मू Updated Fri, 24 Jan 2025 03:13 AM IST
विज्ञापन
Demand for investigation after the death of the youth when the body was taken to Jammu for postmortem.
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

आरएस पुरा। गांव हंसा के एक युवक को आरएस पुरा उपजिला अस्पताल में लाया गया था। डाक्टरों ने जांच के बाद उसे मृत लाया घोषित कर दिया। इसके बाद पोस्टमार्टम के लिए शव को जम्मू ले जाने के लिए कहा गया। इस पर परिजन ने सवाल उठाए हैं। उनका कहना है कि स्थानीय स्तर पर पोस्टमार्टम करने के बजाय जम्मू ले जाने की सलाह देने की जांच करवाई जाए।
वीरवार को 24 वर्षीय रिशव रंधावा को घर में अचेत अवस्था में देखा गया था। इसके बाद उसे उपजिला अस्पताल ले जाया गया। परिजन का कहना है कि म़ृत घोषित करने के बाद डाक्टर ने पोस्टमार्टम के लिए जम्मू मेडिकल कालेज ले जाने के लिए कहा। उनका कहना है कि उप जिला अस्पताल में पोस्टमार्टम की सुविधा होने के बावजूद पोस्टमार्टम के लिए जम्मू भेजा जा रहा है। मृत्क युवक के पिता दीप सिंह ने कहा कि करोड़ों रुपये खर्च करने के बाद भी बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं नहीं मिल रही हैं। बेटे की जान जाने पर सहानुभूति दिखाने के बजाय परेशान किया जा रहा है।
विज्ञापन

थाना प्रभारी रवि परिहार का कहना है कि युवक के मोबाइल फोन की काल डिटेल के आधार पर पुलिस जानकारी जुटा रही। पोस्टमार्टम की रिपोर्ट आने पर ही रिशव की मौत का पता चलेगा। फिलहाल संदिग्ध परिथितियों में मौत को लेकर पुलिस जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed