{"_id":"643b0621ea2a5a1020097696","slug":"demand-for-home-samba-news-c-10-1-93406-2023-04-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jammu News: चार साल में तीन बार लगाई अर्जी, नहीं मिला प्रधानमंत्री आवास योजना का लाभ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jammu News: चार साल में तीन बार लगाई अर्जी, नहीं मिला प्रधानमंत्री आवास योजना का लाभ
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नगरपालिका अरनिया के अंतर्गत वार्ड 6 की निवासी ऊषा देवी का घर जर्जर
एक कमरे में रहता है परिवार, उसमें भी नहीं है एक दीवार, त्रिपाल लगाकर चल रही जिंदगी
संवाद न्यूज एजेंसी
अरनिया। नगरपालिका अरनिया के अंतर्गत वार्ड 6 की निवासी ऊषा देवी चार सालों में तीन बार प्रधानमंत्री आवास योजना का लाभ लेने के लिए फॉर्म जमा करा चुकी हैं, परंतु अभी तक सूची में उनका नाम नहीं आया। उन्होंने बताया है कि इस संदर्भ में उन्होंने नगरपालिका चेयरमैन, ईओ और वार्ड पार्षद से भी गुहार लगाई है, लेकिन उनकी समस्या का समाधान नहीं हुआ। उनका घर इस हालत में है कि कभी भी गिर सकता है।
ऊषा देवी का पूरा परिवार कच्ची छत के एक कमरे में रहता है। उनके परिवार में सास और बेटी है। हाल ही में उनके पति का देहांत हुआ है। कच्चे कमरे में एक तरफ घर का सामान रखा है, और सिर्फ एक ही चारपाई कमरे में बिछाई है। वहीं, कमरे की दीवार एक तरफ से ढह गई है, और वहां त्रिपाल लगाकर काम चलाया जा रहा है। बरसात के दिनों में छत टपकती है और सारा सामान बर्बाद हो जाता है। उनका कहना है कि अगर ज्यादा बरसात हो तो डर बना रहता है कि मकान कहीं गिर न जाए।
उन्होंने बताया कि 2020 में उन्होंने पहली बार प्रधानमंत्री आवास योजना के लिए दस्तावेज जमा करवाए थे। हर बार अन्य लोगों के नाम सूची में आ जाते हैं, लेकिन उनके नाम को नजरअंदाज किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि कमेटी के अंतर्गत ऐसे मकान भी बनाए गए हैं जिन्हें अगर देरी हो जाती तो कुछ भी नहीं बिगड़ता। वार्ड में उनके साथ भेदभाव किया जा रहा है। शहरी आवास विभाग के कर्मचारी भी पार्षद और चेयरमैन पर ही निर्भर हैं। वे खुद कार्रवाई और जांच पड़ताल कर लोगों को योजना का लाभ नहीं दे रहे। हालांकि, इस पर वार्ड 6 की पार्षद सोनिका का कहना है कि ऊषा देवी ने कभी उनके पास प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत फॉर्म जमा नहीं करवाया है।
विज्ञापन
-- --
ऊषा देवी कुछ हफ्ते पहले ही दफ्तर आकर मुझसे मिली थीं, और अपनी आपबीती सुनाई थी। मैंने तत्काल उस पर कार्रवाई करते हुए प्रधानमंत्री आवास योजना के लिए जो सूची भेजी गई थी, उसमें उनका नाम डाल दिया है।
- जोधराज, नगरपालिका, कार्यकारी अधिकारी
-- --
उक्त महिला का फॉर्म जितनी बार भी मेरे पास आया है, उसमें दस्तावेज पूरे नहीं होते थे। इस कारण उनका अभी तक सूची में नाम नहीं आया। हाल ही में दस्तावेज पूरे कर सूची में नाम डाल कर भेजा गया है। जल्द ही उनकी समस्या का समाधान हो जाएगा।
- रितेश, अरनिया में शहरी आवास विभाग के कर्मचारी
-- --
मुझे कभी दस्तावेज की कमी को लेकर अवगत नहीं करवाया गया है। मैंने चेयरमैन से भी पूछा था कि अगर मेरे कागजों में कोई कमी है तो मुझे बताएं। उसका समाधान कर अर्जी दायर की जाएगी।
- ऊषा देवी