फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   delegation led by yashwant sinha met parties in kashmir

घाटी के दौरे पर पहुंचे यशवंत सिन्हा बोले, कश्मीर का दर्द समझने आए हैं

Wed, 26 Oct 2016 07:58 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/जम्मू
ब्यूरो, अमर उजाला/जम्मू Updated Wed, 26 Oct 2016 07:58 PM IST
विज्ञापन
delegation led by yashwant sinha met parties in kashmir
यशवंत सिन्हा - फोटो : PTI
पूर्व विदेश मंत्री यशवंत सिन्हा ने साफ किया है कि उनकी अध्यक्षता में घाटी आया दल कश्मीरियाें का दर्द समझने आया है। इस दौरे का नाता पूरी तरह से इंसानियत के साथ है। तीन दिवसीय दौरे के पहले दो दिनाें में जिस तरह का रिस्पांस मिला है उससे वे कह सकते हैं कि कश्मीरियाें के दर्द का वे भागीदार बनेंगे।
विज्ञापन


उन्होंने कहा पहले हुर्रियत के दोनों धड़ों के साथ बातचीत हुई। बुधवार को कश्मीर चैंबर आफ कामर्स एंड इंडस्ट्री (केसीसीआई) के प्रतिनिधियों से मुलाकात में विस्तार से चर्चा हुई। रिस्पांस बता रहा है कि प्रतिनिधिमंडल सही रास्ते पर है। सिन्हा ने कहा केसीसीआई एक पुराना और जिम्मेदार संगठन है। कश्मीर से जुड़ी किसी भी तरह की बातचीत में यह संगठन पक्षकार है। 
विज्ञापन

'पिछली बातें भुलाई नहीं जा सकतीं, लेकिन, हमें आगे ही देखना होगा'

delegation led by yashwant sinha met parties in kashmir
यशवंत सिन्हा - फोटो : ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
सिन्हा से पूछा गया कि इससे पहले भी कई मर्तबा केंद्रीय वार्ताकार और प्रतिनिधिमंडल आए। बातचीत हुई लेकिन नतीजा सिफर रहा है। इस पर उन्होंने कहा कि पीछे जाना हो तो 2 हजार वर्ष पुराने हालात भी बयां किए जा सकते हैं। पिछली बातें भुलाई नहीं जा सकतीं, लेकिन, हमें आगे ही देखना होगा।

इससे पूर्व केसीसीआई के साथ सिन्हा के नेतृत्व वाले प्रतिनिधिमंडल ने विभिन्न मुद्दों पर बातचीत की। केसीसीआई के अध्यक्ष मुश्ताक अहमद वानी ने कहा हमें डेलीगेशन ने बातचीत के लिए बुलाया था। उन्होंने डेलीगेशन के समक्ष नतीजे देने वाली बातचीत पर जोर दिया है। डेलीगेशन से कहा गया है कि वार्ता बिना किसी शर्त के होनी चाहिए। इसमें तमाम मुद्दे शामिल हों। 

'हिंसा के दौरान आर्थिक नुकसान को लेकर कोई चर्चा नहीं'

delegation led by yashwant sinha met parties in kashmir
हिंसा के आर्थिक नुकसान पर चर्चा नहीं - फोटो : PTI
उन्होंने कहा कि केसीसीआई ने डेलीगेशन के साथ बैठक में घाटी के तनाव के दौरान हुए आर्थिक नुकसान को लेकर कोई चर्चा नहीं की। हालांकि, डेलीगेशन ने आर्थिक नुकसान की मालुमात लेनी चाही लेकिन हमने केवल इंसानी जानों का जिक्र किया जो सबसे ज्यादा मायने रखती हैं।

वानी ने कहा उन्होंने साफ कर दिया है कि लोगाें में केंद्र के उस रवैये के प्रति बेहद गुस्सा है जो कश्मीर को लेकर गठित डेलीगेशन और वार्ताकार समूहों की रिपोर्ट को कचरे के डिब्बे में फेंकने का पक्षधर है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed