फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Degree college dominates in Kho-Kho

खो-खो में रहा डिग्री कॉलेज का दबदबा

विज्ञापन
Degree college dominates in Kho-Kho
रियासी। स्थानीय स्टेडियम में शनिवार को हुई खो-खो प्रतियोगिता में जनरल जोरावर सिंह मेमोरियल डिग्री कॉलेज का दबदबा रहा।
विज्ञापन

जम्मू-कश्मीर खो-खो काउंसिल और प्रदेश ओलंपिक एसोसिएशन के तत्वावधान में हुई खो-खो प्रतियोगिता में आठ क्लबों के खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया। इनमें चार क्लब लड़कों और चार लड़कियों के थे। लड़कों के फाइनल मुकाबले में डिग्री कॉलेज ने कैंबल डंगा क्लब और लड़कियों के मुकाबले में भी डिग्री कॉलेज की छात्राओं ने बेहतरीन खेल दिखाया। उन्होंने गर्ल्स हायर सेकेंडरी स्कूल को हराया। विजेता टीमों को बाद में सम्मानित भी किया गया।

प्रतियोगिता का आयोजन अधिकारी जुगल शर्मा, प्रियंका देवी और आरती देवी की देखरेख में किया गया। मौके पर जिला खो-खो एसोसिएशन के प्रधान ओम राज शर्मा, सचिव रतन सिंह, संयोजक सचिव रमेश चंद्र, कैशियर दर्शन ठाकुर, फिजिकल डायरेक्टर राकेश मीनिया, चंद्र देव सिंह, जुगल शर्मा, रंजीत सिंह, अंग्रेज सिंह, मुन्ना सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed