फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Defense Minister Rajnath Singh on Jammu visit today, will tell achievements of defense sector

Jammu : रक्षामंत्री राजनाथ आज जम्मू दौरे पर, JU में बताएंगे नौ साल में सरकार की रक्षा क्षेत्र की उपलब्धियां

Mon, 26 Jun 2023 05:56 AM IST
विमल शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू Published by: विमल शर्मा Updated Mon, 26 Jun 2023 05:56 AM IST
सार

विवि के जनरल जोरावर सिंह ऑडिटोरियम में वह रक्षा विशेषज्ञों, सेवानिवृत्त सैन्य अधिकारियों सहित लोगों को बताएंगे कि केंद्र में भाजपा सरकार के नौ साल में रक्षा क्षेत्र में देश किस प्रकार आगे बढ़ा।

विज्ञापन
Defense Minister Rajnath Singh on Jammu visit today, will tell achievements of defense sector
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कार्यकाल में रक्षा क्षेत्र में हासिल की गई बुलंदियों को बताने के लिए सोमवार को रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह सुबह साढ़े 10 बजे जम्मू विश्वविद्यालय में रक्षा कॉन्क्लेव को संबोधित करेंगे। विवि के जनरल जोरावर सिंह ऑडिटोरियम में वह रक्षा विशेषज्ञों, सेवानिवृत्त सैन्य अधिकारियों सहित लोगों को बताएंगे कि केंद्र में भाजपा सरकार के नौ साल में रक्षा क्षेत्र में देश किस प्रकार आगे बढ़ा।

विज्ञापन


किन उपलब्धियों के दम पर आयातक से निकलकर निर्यातक देशों की सूची में शामिल हो पाए हैं। कान्क्लेव में 1500 चुनिंदा रक्षा विशेषज्ञों, सेवानिवृत सैन्य अधिकारियों, युवाओं तथा विशिष्ट नागरिकों को बुलाया गया है। सबको 2014 के बाद मोदी सरकार की ओर से रक्षा क्षेत्र की मजबूती के लिए उठाए गए कदमों की जानकारी दी जाएगी।
विज्ञापन


रक्षा मंत्री यह भी बताएंगे कि विश्व में रक्षा क्षेत्र में भारत की क्या स्थिति है। बॉर्डर पर रहने वाले लोगों की हिफाजत के लिए सरकार की ओर से उठाए गए कदमों के बारे में भी बताया जाएगा।  

विज्ञापन
विज्ञापन

राजनीतिक हालात पर भी करेंगे बातचीत  

भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष रवींद्र रैना ने बताया कि कान्क्लेव के बाद रक्षा मंत्री भाजपा के त्रिकुटा नगर स्थित कार्यालय का दौरा करेंगे। इस दौरान वह वरिष्ठ भाजपा नेताओं के साथ बैठक कर राज्य के राजनीतिक हालात तथा संगठनात्मक मुद्दों पर बातचीत करेंगे।

 रक्षामंत्री के दौरे से पहले सुरक्षा कड़ी

श्री अमरनाथ यात्रा के लिए सुरक्षाबलों की लगभग सभी जगहों पर तैनाती कर दी गई है। खासकर सीमांत इलाकों को शहर से जोड़ने वाले तमाम रास्तों पर अर्धसैनिक बलों व संबंधित थानों की पुलिस तैनात की गई है। यही कर्मी 26 जून को जम्मू-कश्मीर के दौरे पर पहुंचने वाले केंदीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह की सुरक्षा में भी मौजूद रहेंगे।

 

इसे लेकर शहर और इसके आसपास के इलाकों में हाई अलर्ट किया गया है। आधार शिविर भगवती नगर, परेड स्थित गीता भवन, पुरानी मंडी स्थित राम मंदिर और महाजन हाल, रेलवे स्टेशन जम्मू स्थित सरस्वती धाम, पंचायत भवन, वैष्णवी धाम और टीआरसी को सुरक्षाबलों ने सुरक्षा घेरे में ले लिया है।


 

इन जगहों पर साधुओं और अन्य यात्रियों को ठहराया जाएगा। इनकी सुरक्षा के लिए अर्धसैनिक बलों और पुलिस की तैनाती कर दी गई है। इसके अलावा शहर के प्रमुख चौक चौराहों पर भी पुलिस के विशेष दल को तैनात किया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed