फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Decrease in the number of women MLAs in Jammu and Kashmir since 1972 till now only ten women have won the ele

J&K Election: जम्मू-कश्मीर में महिला विधायक की संख्या में कमी, 1972 से अब तक केवल दस महिलाएं जीतीं चुनाव

Mon, 02 Sep 2024 06:27 PM IST
निकिता गुप्ता अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू Published by: निकिता गुप्ता Updated Mon, 02 Sep 2024 06:27 PM IST
सार

जम्मू-कश्मीर में 1972 के बाद से केवल दस महिलाएं ही विधायक बनी हैं। जो विधानसभा में महिलाओं की लगातार कमी को दर्शाता है।

विज्ञापन
Decrease in the number of women MLAs in Jammu and Kashmir since 1972 till now only ten women have won the ele
महबूबा मुफ्ती - फोटो : अर्शिद मीर

विस्तार

जम्मू-कश्मीर में राजनीतिक दल महिलाओं को चुनावी टिकट देने में कंजूसी बरतते रहे हैं। जिसके चलते 1962 से 2014 तक केवल दस महिलाएं ही विधायक बन पाईं। 1972 के विधानसभा चुनाव में सबसे अधिक चार महिलाएं जीतकर विधायक बनी थीं। लेकिन इसके बाद की दशकों में स्थिति में कोई सुधार नहीं हुआ है।

विज्ञापन


1962 से 2014 तक हुए विधानसभा चुनावों में जम्मू-कश्मीर में सिर्फ 172 महिलाओं को चुनावी मैदान में उतारा गया। जिनमें से अधिकांश निर्दलीय थीं। इनमें से 142 महिला उम्मीदवारों की जमानत जब्त हो गई।  जो महिलाओं के राजनीतिक प्रतिनिधित्व की स्थिति को दर्शाता है। 2008 में सबसे अधिक 67 महिला उम्मीदवार चुनावी मैदान में थीं।  लेकिन इनमें से 56 की जमानत जब्त हो गई और केवल एक महिला ही जीत पाई।
विज्ञापन


महबूबा मुफ्ती जम्मू-कश्मीर की पहली महिला हैं। जो दो बार विधायक रही हैं। 1996 में कांग्रेस के टिकट पर बिजबिहड़ा से जीतकर विधायक बनीं, और 2002 में पीडीपी की टिकट पर पहलगाम से चुनाव जीता। अन्य महिला विधायक भी कांग्रेस और नेकां की टिकट पर चुनाव जीत चुकी हैं, लेकिन महिलाओं की चुनावी भागीदारी में निरंतर कमी बनी रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


1972 में चार महिलाएं विधानसभा में पहुंची थीं। जो अभी तक की सबसे बड़ी संख्या है। उन सभी ने कांग्रेस के टिकट पर चुनाव लड़ा था और अमीरकदल से जबिना बेगम, बनिहाल से हाजरा बेगम, टिकरी से निर्मला देवी, और जिंद्रा घरोटा से शांता भारती ने जीत दर्ज की थी।
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed