{"_id":"5f08c97b8ebc3e63d554c5db","slug":"death-jammu-news-jmu214046310","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिल का दौरा पड़ने से बीएसएफ जवान की मौत, चंद रोज पहले ही लौटे थे घर से","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिल का दौरा पड़ने से बीएसएफ जवान की मौत, चंद रोज पहले ही लौटे थे घर से
Sat, 11 Jul 2020 01:33 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो
दिल का दौरा पड़ने से बीएसएफ जवान की मौत, चंद रोज पहले ही घर से लौटे थे उमाशंकर
दिल का दौरा पड़ने से बीएसएफ जवान की मौत, चंद रोज पहले ही घर से लौटे थे उमाशंकर
Published by: जम्मू और कश्मीर ब्यूरो
Updated Sat, 11 Jul 2020 01:33 AM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
पुंछ जिले की मंडी तहसील में तैनात बीएसएफ जवान की शुक्रवार सुबह दिल का दौरा पड़ने से मौत हो गई। उसकी पहचान 183वीं वाहिनी के हेड कांस्टेबल उमाशंकर पुत्र शादी राम निवासी गाजीपुर उत्तर प्रदेश के रूप में हुई है।
विज्ञापन
यह भी पढ़ेंः भारत के खिलाफ चीन की बड़ी साजिश, पाकिस्तान में आतंकियों को ट्रेनिंग दे रहा ड्रैैगन, ये है साक्ष्य
विज्ञापन
वह चंद रोज पहले घर से छुट्टी पूरी कर लौटा था और 14 दिन के लिए क्वारंटीन में था। इस दौरान करीब 8.30 बजे उसे दिल का दौरा पड़ा। उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। मृतक का कोरोना टेस्ट कराया गया। उसकी रिपोर्ट निगेटिव आई है।
विज्ञापन
बीएसएफ ने कानूनी कार्रवाई के बाद शव का राजा सुखदेव सिंह जिला अस्पताल में पोस्टमार्टम कराया। देर शाम जवान का शव सैनिक सम्मान के साथ घर भेज दिया गया।