फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   deadbody recover, investigation

Jammu News: अखनूर व दोमाना में मिले दो के शव, नरवाल और चक भलवाल में दो मिले बेसुध

विज्ञापन
deadbody recover, investigation
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

जम्मू। जिले में अखनूर और दोमाना में दो लोगों के शव मिले हैं। वहीं दो व्यक्ति बेहोशी की हालत में पाए गए जिनका इलाज जीएमसी में चल रहा है। जानकारी के अनुसार चिनाब दरिया अखनूर में अज्ञात व्यक्ति का शव मिला। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मामले में छानबीन जारी है। जनक राम पटोली में रह रहा था। उसका शव किराये के मकान से 100 मीटर दूर मिला। नाक से खून निकला था। पुलिस मामले में छानबीन कर रही है। वहीं, कासिम नगर में 25 वर्षीय अज्ञात युवक नशे की हालत में मिला। लोगों ने जानकारी पुलिस को दी। पुलिस ने युवक को जीएमसी में इलाज के लिए भर्ती करवाया। युवक की पहचान की जा रही है। चक भलवाल में ओडिशा का रहने वाला जतिंद्र कुमार अज्ञात कारणों से बेसुध हालत में मिला। जीएमसी में घायल का इलाज चल रहा है। व्यक्ति की हालत गंभीर बताई जा रही है।


संदिग्ध परिस्थितियों में मिला व्यक्ति का शव

दोमाना। दोमाना पुलिस स्टेशन के तहत संदिग्ध परिस्थितियों में व्यक्ति का शव मिला है। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराकर अंतिम संस्कार के लिए उसके परिजनों को सौंप दिया है। दोमाना एसएचओ कुणाल सिंह जम्वाल ने बताया कि पुलिस को सूचना मिली थी कि पटोली-केरन मार्ग पर खेत में एक व्यक्ति का शव पड़ा हुआ है। उन्होंने बताया कि पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घटनास्थल से संदिग्ध परिस्थितियों में शव बरामद कर लिया। पुलिस के अनुसार मौके से मिले आधार कार्ड से मृतक का नाम जनकराम खूंटे पुत्र फिरत राम खूंटे निवासी जंजीर चांपा छत्तीसगढ़ के रूप में हुई है। मृतक इन दिनों पटोली ब्राह्मणा में रह रहा था। इस संबंध में पुलिस ने सीआरपीसी की धारा 174 के तहत मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed