फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Dead

मां वैष्णो देवी धाम जाने की पूरी नहीं हो पाई इच्छा, शिवखोड़ी में ही निकले प्राण

विज्ञापन
Dead
पौनी। श्री शिवखोड़ी धाम में भगवान भोले नाथ के दर्शन करने पहुंचे एक श्रद्धालु की रविवार को हृदय गति रुकने से मौत हो गई। मृतक की पहचान चंदुभाई राणा (75) निवासी सूरत गुजरात के रूप में हुई है। वह माता वैष्णो देवी के दर्शन को भी जाने वाले थे, लेकिन उनकी यह इच्छा पूरी नहीं हो सकी। परिवार गरीब होने के कारण उनका अंतिम संस्कार भी रनसू मेें कर दिया गया है।
विज्ञापन

बताया जाता है कि चंदुभाई राणा अपनी पत्नी, बेटे व बहू के साथ शिवखोड़ी धाम के आधार शिविर रनसू में रविवार दोपहर को पहुंचे थे। रनसू से शिवगुफा का सफर भी सभी ने एक साथ तय किया। वह जब शिवगुफा से कुछ दूरी पर स्थित सीढ़ियों के पास पहुंचे तो चक्कर आने पर चंदुभाई वहीं बैठ गए। जब तक परिवार के अन्य सदस्य कुछ समझ पाते, वह बेसुध हो गए। बाद में उन्हें वहां के स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया, जहां से प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र रनसू लाया गया। वहां डॉक्टर ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन

चंदुभाई राणा अपने परिवार के साथ श्री माता वैष्णो देवी की यात्रा पर भी जाना चाहते थे। अब उनके शव को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र रनसू में रखा गया। मृतक के परिजनों ने फोन पर अपने अन्य रिश्तेदारों के साथ बात कर उन्हें सारी घटना की जानकारी दी। मृतक काफी गरीब परिवार से संबंध रखता था। परिवार वालों के पास उसके शव को घर ले जाने की क्षमता भी नहीं थी। सभी ने सोच विचार कर मृतक का अंतिम संस्कार जम्मू में ही करने का सोचा। रनसू के नायब तहसीलदार बलदेव राज ने मृतक के परिजनों को दस हजार रुपयों की मदद दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed