फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   dead

हर की पौढ़ी में झाड़ियों में मिला सेना के जवान का शव

विज्ञापन
dead
जम्मू। बाग-ए बाहु पुलिस स्टेशन के अंतर्गत हर की पौढ़ी क्षेत्र में एक सेना के जवान का शव झाड़ियों से बरामद हुआ है। मृतक की पहचान नरेश (35) निवासी कमलापुर (ओडिशा) के रूप में हुई। वह छुट्टी काटकर कुपवाड़ा में ड्यूटी पर लौट रहा था और शनिवार को ट्रेन के जरिये जम्मू पहुंचा। रविवार को कुछ लोगों ने उसे झाड़ियों में पड़ा हुआ देखा। इसके बाद पुलिस को सूचित किया गया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जीएमसी के शवगृह में रखवाया और मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। मृतक के चेहरे पर किसी तरह का कोई चोट का निशान नजर नहीं आया है। हालांकि अभी तक मौत के कारणों का पता नहीं लग पाया है। पुलिस ने सेना को पत्र लिखकर जानकारी मांगी है कि सैनिक के साथ कोई अन्य जवान तो नहीं आया है, ताकि पता लगाया जा सके कि जम्मू रेलवे स्टेशन पर उतरने के बाद ट्रांजिट कैंप पहुंचने की बजाय वह हर की पौढ़ी कैसे पहुंच गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed