{"_id":"6a25dd519705a7d8cb057ccc","slug":"dead-body-of-a-youth-found-hotel-room-jammu-news-c-10-jmu1062-932467-2026-06-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jammu News: हरि मार्केट में होटल के कमरे में \nमिला राजोरी के युवक का शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jammu News: हरि मार्केट में होटल के कमरे में मिला राजोरी के युवक का शव
विज्ञापन
मुंबई में प्राइवेट कंपनी में काम करता था अबरार, बीते शनिवार पहुंचा था जम्मू
अमर उजाला ब्यूरो
जम्मू। हरि मार्केट में रविवार को एक होटल के कमरे से थन्नामंडी (राजोरी) के अबरार (27) का शव मिला है। पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए शव जीएमसी भेजा है। जांच अधिकारी विनय शर्मा ने बताया कि अबरार मुंबई में प्राइवेट कंपनी में काम करता था। बीते शनिवार को जम्मू पहुंचा था। शाम छह बजे हरि मार्केट में एक होटल में कमरा किराये पर लिया। सुबह चेकआउट के समय जब स्टाफ ने उसका कमरा खटखटाया तो दरवाजा नहीं खोला। होटल स्टाफ की सूचना पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची। दरवाजा मास्टर चाबी से खोला तो अबरार बेड पर पड़ा था। एफएसएल की टीम ने घटनास्थल से जरूरी साक्ष्य जुटाए हैं। अधिकारी ने बताया कि पोस्टमार्टम के बाद ही मौत के कारणों का पता चलेगा। बीएनएस की धारा 194 के तहत जांच शुरू की है। इसमें हर एंगल से जांच की जा रही है। मृतक के परिजन को थन्नामंडी पुलिस के माध्यम से सूचना दी है।
-- -
गंग्याल से लापता किशोरी का सुराग नहीं
जम्मू। गंग्याल क्षेत्र से 17 वर्षीय किशोरी संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गई है। परिजन के अनुसार, पांच जून दोपहर करीब साढ़े तीन बजे गंग्याल स्थित सेंटर पॉल कान्वेंट स्कूल के आसपास से उनकी बेटी लापता हुई है। उसके बाद से कोई सुराग नहीं लगा है। उसके पास मोबाइल फोन बंद आ रहा है। परिवार ने गंग्याल पुलिस को इसकी जानकारी दी है। ब्यूरो