{"_id":"5e96c8268ebc3e774e1130ba","slug":"dead-body-of-a-non-local-labour-found-in-kulgam-mir-bazar-village-rented-house","type":"story","status":"publish","title_hn":"कश्मीर: घर में शव पड़ा देख ग्रामीणों ने पुलिस को दी सूचना, नेपाल का रहने वाला था मृतक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कश्मीर: घर में शव पड़ा देख ग्रामीणों ने पुलिस को दी सूचना, नेपाल का रहने वाला था मृतक
Wed, 15 Apr 2020 02:09 PM IST
प्राची प्रियम
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
Published by: प्राची प्रियम
Updated Wed, 15 Apr 2020 02:09 PM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दक्षिण कश्मीर के कुलगाम जिले के काजीगुंड के मीर बाजार इलाके के एक गांव से पुलिस ने बुधवार को एक 33 वर्षीय गैर-स्थानीय मजदूर का शव बरामद किया है।
विज्ञापन
अधिकारियों ने बताया कि मंगलवार को स्थानीय लोगों ने गैसीपोड़ा गांव के एक मकान में किसी का शव पड़ा देख संबंधित पुलिस थाने को सूचित किया। सूचना मिलते ही पुलिस की एक टीम मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लिया।
विज्ञापन
मृतक की पहचान नेपाल निवासी कृष्ण लाल साधु के बेटे लालवा साधु के रूप में की गई है। बताया गया कि वह कश्मीर में मजदूरी का काम करता था और दिल का दौरा पड़ने के कारण उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन
मीर बाजार के स्टेशन हाउस ऑफिसर (एसएचओ) मोहम्मद हुसैन ने बताया कि सीआरपीसी की धारा 174 के तहत मामले की जांच शुरू कर दी गई है।