{"_id":"68ae1676b24cca2e5507f525","slug":"ddc-took-stock-of-relief-preparations-samba-news-c-272-1-raj1001-105312-2025-08-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jammu News: डीडीसी ने राहत तैयारियों का लिया जायजा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jammu News: डीडीसी ने राहत तैयारियों का लिया जायजा
विज्ञापन
जिला विकास आयुक्त (डीडीसी) राजोेरी अभिषेक शर्मा ने कोटरंका उपमंडल का मंगलवार को तूफानी दौरा किया और क्षेत्र में हो रहे विकास कार्यों का निरीक्षण के साथ राहत और बचाव की तैयारियों का हाल जाना।
इस दौरान डीडीसी ने पीरी से तरकस्सी तक पीएमजीएसवाई सड़क का निरीक्षण किया और अधिकारियों को समय पर काम पूरा करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि परियोजना पूरी होने तक क्षेत्रीय अधिकारी अपने-अपने स्थानों पर तैनात रहेंगे। उन्होंने पीएमजीएसवाई के सहायक अभियंता को कोटरंका के क्षेत्रीय शिक्षा कार्यालय के पास एक कार्यालय स्थापित करने और उपमंडल में चल रही सभी पीएमजीएसवाई परियोजनाओं की प्रगति की बारीकी से निगरानी करने का निर्देश दिया।
आपदा तैयारियों के उपायों की भी समीक्षा की और हाल ही में हुई बारिश से हुए नुकसान का आकलन किया। उन्होंने एसीडी को आपदा राहत कार्यों को प्राथमिकता देने का निर्देश दिया, खासकर उन क्षेत्रों में जहां नुकसान की सूचना मिली है।
विज्ञापन
दौरे के दौरान, उपायुक्त ने स्थानीय लोगों से मुलाकात की और उनकी शिकायतें सुनीं तथा उनके निवारण के लिए मौके पर ही निर्देश जारी किए। इस दाैरान एसीडी औकील नवीद, तहसीलदार सैयद साहिल अली, पीएमजीएसवाई के कार्यकारी अभियंता और अन्य जिला एवं क्षेत्रीय अधिकारी मौजूद रहे।