फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   DDC President, Vice President election in Reasi today

रियासी में डीडीसी अध्यक्ष, उपाध्यक्ष का चुनाव आज

विज्ञापन
DDC President, Vice President election in Reasi today
रियासी। जिले में डीडीसी अध्यक्ष और उपाध्यक्ष पद के लिए बुधवार को चुनाव होना है। अब इस मैदान में अध्यक्ष पद के लिए भाजपा प्रत्याशी को टक्कर देने के लिए नेकां सदस्य ने भी दावेदारी जताई है, जिसके बाद अब चुनावी जंग रोमांचक हो गई है।
विज्ञापन

रियासी ब्लॉक से जीते नेशनल कांफ्रेंस के डीडीसी सदस्य जगजीवन लाल ने अध्यक्ष पद के लिए दावेदारी जताई है। जम्मू में हुई पार्टी की बैठक के बाद उनका नाम फाइनल किया गया है। डीडीसी चुनाव में सात सीटें जीत कर भाजपा सबसे बड़ी पार्टी बनी है, मगर अभी भी बहुमत से एक कदम दूर है। भाजपा की तरफ से ब्लॉक भमाग से जीते सर्राफ सिंह नाग को अध्यक्ष, और जिजबगली से डीडीसी सदस्य अब्दुल रशीद को उपाध्यक्ष के लिए उम्मीदवार बनाया गया है। सात सदस्यों के साथ भाजपा का अध्यक्ष बनना तय है। चुनाव में जेके अपनी पार्टी के दो, नेकां के तीन, निर्दलीय और कांग्रेस के एक-एक सदस्य ने जीत हासिल की है।
विज्ञापन

प्रदेश में बन रहे नए सियासी समीकरण के मद्देनजर भाजपा और जेके अपनी पार्टी में गठबंधन तय माना जा रहा है। नेकां अपनी पार्टी के दोनों सदस्यों का साथ लिए बिना अध्यक्ष और उपाध्यक्ष नहीं बना सकती है। वहीं, क्रॉस वोटिंग से भी इंकार नहीं किया जा सकता है। भाजपा ने सभी सदस्यो को एकजुट रहने के निर्देश दिए है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed