{"_id":"5fca39f8a04af65c0a1eb509","slug":"ddc-election-50-33-percent-polling-in-third-phase-highest-in-poonch-lowest-voting-in-pulwama","type":"story","status":"publish","title_hn":"डीडीसी चुनाव : तीसरे चरण में 50.53 फीसदी मतदान, पुंछ में सबसे ज्यादा, पुलवामा में सबसे कम वोटिंग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डीडीसी चुनाव : तीसरे चरण में 50.53 फीसदी मतदान, पुंछ में सबसे ज्यादा, पुलवामा में सबसे कम वोटिंग
Fri, 04 Dec 2020 07:00 PM IST
Mohit Mudgal
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
Published by: Mohit Mudgal
Updated Fri, 04 Dec 2020 07:00 PM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : PTI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लोकतंत्र के पर्व में लोगों की भागीदारी से बौखलाए आतंकियों ने शुक्रवार को डीडीसी चुनाव के तीसरे चरण के मतदान के बीच कश्मीर में एक प्रत्याशी पर हमला कर दिया। अनंतनाग जिले के सगाम में आतंकियों ने अपनी पार्टी के प्रत्याशी अनीस उल इस्लाम गनाई को प्रचार के दौरान गोली मार दी। गंभीर रूप से घायल अनीस अनीस अस्पताल में भर्ती हैं।
विज्ञापन
इस हमले के बीच जम्मू-कश्मीर की अवाम ने भारी मतदान कर आतंक को करारा जवाब दिया। खराब मौसम के बावजूद जिला विकास परिषद चुनाव के तीसरे चरण में 50.53 फीसदी मतदान हुआ। 33 सीटों पर हुए मतदान में जम्मू संभाग में 68.88 और कश्मीर में 31.61 फीसदी लोगों ने वोट डाले।
विज्ञापन
तीसरे चरण में भी जम्मू संभाग में भारी तादाद में लोगों ने लोकतंत्र के पर्व में हिस्सा लिया। संभाग के रियासी में सबसे ज्यादा 75. 20 फीसदी मतदान हुआ। वहीं कश्मीर के पुलवामा में इस बार भी सबसे कम 10. 85 फीसदी वोट पड़े। बारिश व बर्फबारी के चलते कड़ाके की ठंड के बीच कई इलाकों में भारी संख्या में लोग मतदान के लिए निकले।
विज्ञापन
तीसरे चरण में 257887 मतदाताओं ने मताधिकार का प्रयोग किया। इनमें 136394 पुरुष व 121493 महिला मतदाता शामिल रहे। अनंतनाग की घटना को छोड़कर सभी जगह शांतिपूर्ण मतदान हुआ। राज्य चुनाव आयुक्त केके शर्मा ने कहा कि तीसरे चरण में केवल एक दुर्भाग्यपूर्ण घटना कश्मीर में घटी। चुनाव में हिस्सा ले रहे उम्मीदवार को गोलियां लगी हैं लेकिन उनकी हालत स्थिर हैं। आतंकी हमले की जांच की जा रही है।
किस जिले में कितना मतदानकुलगाम में रिकॉर्ड 64 .45 फीसदी मतदान हुआ। इसी तरह से बांदीपोरा में 56.73, कुपवाड़ा में भी 46.25 फीसदी वोट पड़े। बडगाम में 50 .18 फीसदी वोट पड़े। जम्मू जिले में 70.44 फीसदी वोटिंग हुई। कठुआ में 62.18, किश्तवाड़ में 70 .35, रामबन में 64 .79, डोडा में 59. 51, सांबा में 70 .15, पुंछ में 72 .18, राजोरी में 72. 81 मतदान हुआ।