{"_id":"602285b4b831fc0e9f1c365b","slug":"ddc-candidate-who-won-from-kangan-ganderbal-district-resigns-from-pdp","type":"story","status":"publish","title_hn":"कश्मीर में महबूबा मुफ्ती को बड़ा झटका, तस्मीना ने छोड़ी पीडीपी, बोलीं- जहां कदर नहीं वहां कैसे रहें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कश्मीर में महबूबा मुफ्ती को बड़ा झटका, तस्मीना ने छोड़ी पीडीपी, बोलीं- जहां कदर नहीं वहां कैसे रहें
Tue, 09 Feb 2021 06:23 PM IST
प्रशांत कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
Published by: प्रशांत कुमार
Updated Tue, 09 Feb 2021 06:23 PM IST
विज्ञापन
महबूबा मुफ्ती
कश्मीर में महबूबा मुफ्ती को बड़ा झटका लगा है। जिला विकास परिषद (डीडीसी) चुनाव में गांदरबल जिले की कंगन-ए सीट से जीत दर्ज करने वाली तस्मीना आदिल ने मंगलवार को पार्टी से इस्तीफा दे दिया। उन्होंने पीडीपी के जिला अध्यक्ष को एक पत्र लिखकर इस्तीफा दिया। तस्मीना के अनुसार जिस राजनीतिक दल में उनकी कोई कदर नहीं है, उसमें रहने से कोई फायदा नहीं है।
विज्ञापन
तस्मीना आदिल ने अमर उजाला के साथ बातचीत में कहा कि गांदरबल सीट को महिलाओं के लिए आरक्षित रखा गया था। इसमें 14 में से पीएजीडी को 11 सीटें हासिल हुई थीं। जबकि तीन निर्दलीय उम्मीदवारों के खाते में गई थीं। इन 11 में से पीएजीडी की 5 महिलाएं (3 नेकां और 2 पीडीपी) थीं, जिन्होंने जीत हासिल की थी।
विज्ञापन
यह भी पढ़ेंः तो अपनों ने ढहाया किला! अब्दुल्ला के गढ़ में गुपकार को मिली हार, गठबंधन हुआ सेंधमारी का शिकार
विज्ञापन
तस्मीना ने कहा कि कल जो चेयरमैन के चुनाव होने जा रहे हैं उसके लिए उन्हें मैंडेट नहीं दिया गया। उन्होंने आरोप लगाया कि नेकां के पूर्व विधायक रहे इश्फाक जब्बार की पत्नी नुज़हत इश्फाक को मैंडेट दिया गया। ऐसा करने से पहले पार्टी की ओर से उनकी राय नहीं ली गई।
यह भी पढ़ें- Ghulam Nabi Azad: पढ़िए ब्लॉक स्तर की राजनीति से लेकर आजाद का अब तक का सियासी सफर, ऐसे बने कांग्रेस के सिरमौर
तस्मीना ने कहा कि कोई निर्णय लेने से पहले पार्टी का फर्ज बनता है कि सहमति ली जाए। लेकिन ऐसा कुछ भी पीडीपी कैडर द्वारा नहीं किया गया। तस्मीना ने कहा कि इसलिए उन्होंने इस्तीफ़ा दिया है। कहा कि जिस पार्टी के लिए आप काम करो और पार्टी में कोई कदर न हो, उसमें रहने से बेहतर है कि अलग हो जाओ। तस्मीना के अनुसार वह कल के चुनाव में निर्दलीय के तौर पर उतरेंगी।