{"_id":"6854283dd329b6a0d900097b","slug":"dc-visited-the-market-and-inspected-the-development-works-reasi-news-c-202-1-sjam1001-124407-2025-06-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jammu News: डीसी ने बाजार का दौरा कर विकास कार्यों का किया निरीक्षण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jammu News: डीसी ने बाजार का दौरा कर विकास कार्यों का किया निरीक्षण
Thu, 19 Jun 2025 08:39 PM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, जम्मू
संवाद न्यूज एजेंसी, जम्मू
Updated Thu, 19 Jun 2025 08:39 PM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
रियासी। डीसी निधि मलिक ने बीते बुधवार शाम को नगर के प्रमुख हिस्सों का दौरा कर समस्याओं को जाना। उनके साथ नगर परिषद, जिला प्रशासन व विभिन्न विभागों के अधिकारी भी मौजूद रहे। बाजार में लटकी हुई तारों से फैली अव्यवस्था को ठीक करने के आदेश दिए। इसके साथ ही कोर्ट रोड पर स्थित एनिमल हसबेंडरी ऑफिस में अस्थाई पार्किंग बनाए जाने को कहा, ताकि बाजार में आने वाले लोगों को अपने वाहन खड़ा करने में कोई परेशानी नहीं आने पाए। डीसी ने इस दौरान वार्ड एक नई बस्ती का भी दौरा किया। उनके साथ स्थानीय लोगों ने बात कर मौजूदा समस्या के बारे में बताया। इससे पहले डीसी ने मिनी कॉन्फ्रेंस हाल में स्थानीय लोगों के साथ बैठक की। नगर में मौजूदा समस्याओं पर चर्चा की गई। लोगों से अपील की गई कि वह उचित व्यवस्था बनाए रखने के लिए प्रशासन का समय पर सहयोग करें।