फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   dc news

Jammu News: यातायात उल्लंघन को लेकर अभियान शुरू करने के दिए निर्देश

विज्ञापन
dc news
सांबा। यातायात संबंधी दुर्घटनाओं को कम करने के उद्देश्य से जिला प्रशासन की ओर से डीसी राजेश शर्मा की अध्यक्षता में जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक हुई।
विज्ञापन

इसमें एकीकृत सड़क दुर्घटना डेटाबेस और इलेक्ट्रॉनिक दुर्घटना रिपोर्ट प्लेटफार्मों पर संबंधित विभागों की ओर से व्यापक ब्योरा दिया गया। इस दौरान यातायात नियमों के उल्लंघन और जारी किए गए चालान पर प्रकाश डाला गया। समीक्षा बैठक में सड़क सुरक्षा पर प्रभावशाली जन जागरूकता अभियान शुरू करने, दुर्घटनाग्रस्त ब्लैक स्पॉट की पहचान और सुधार, कमजोर स्थानों पर क्रैश बैरियर और अन्य सुरक्षा बुनियादी ढांचे की स्थापना पर विचार किया गया।
विज्ञापन

डीसी राजेश शर्मा ने सड़क दुर्घटनाओं, मौतों को कम करने में जन जागरूकता और जिम्मेदार ड्राइविंग की महत्वपूर्ण भूमिका को रेखांकित किया। डीसी ने यातायात पुलिस और मोटर वाहन विभाग को नाका चेकिंग को तेज करने और यातायात उल्लंघन को लेकर अभियान शुरू करने का निर्देश दिया। उन्होंने उल्लंघनकर्ताओं के खिलाफ सख्त दंड की आवश्यकता पर जोर दिया ताकि रोकथाम और जवाबदेही सुनिश्चित हो सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

बैठक में घगवाल और विजयपुर के एसडीएम, एक्सईएन, सीईओ और मोटर वाहन विभाग, यातायात पुलिस और अन्य संबंधित विभागों के अधिकारी शामिल हुए।
फोटो 30 एसबीए 01 : सड़क सुरक्षा उपायों की समीक्षा की लेकर की बैठक में उपस्थित अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed