फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   DC arrived to take stock of flood situation

बाढ़ के हालात का जायजा लेने पहुंचे प्रशासनिक अधिकारी

विज्ञापन
DC arrived to take stock of flood situation
DC arrived to take stock of flood situation - फोटो : RSPURA
रामगढ़। क्षेत्र के सीमावर्ती क्षेत्र में बहने वाली बसंतर नदी की बाढ़ से हुए नुकसान का जायजा लेने के लिए शनिवार को सांबा जिला के डीसी रोहित खजूरिया और एसडीएम विजयपुर, तहसीलदार रामगढ़ कमलप्रीत सिंह आदि ने इलाके का दौरा किया। उन्होंने उन सभी जगहों का निरीक्षण किया, जहां से बसंतर की बाढ़ से सुरक्षा बांध, तारबंदी तथा बार्डर रोड क्षतिग्रस्त हुई है।
विज्ञापन

शनिवार को अपने काफिले के साथ डीसी बाढ़ प्रभावित क्षेत्र में पहुंचे। वहां पर उन्होंने नदी की बाढ़ से जो भी नुकसान हुआ, उसका स्थानीय किसानों से पूरा ब्योरा लिया। सरपंच कुलदीप कुमार वर्मा, पूर्व सरपंच प्रेम पाल, जोगिंद्र सिंह, अशोक चौधरी, राज कुमार अन्य ने बताया कि बसंतर को बाढ़ ने बीते वर्षों की बाढ़ से जुड़ी बातें को ताजा कर दिया है। बीते छह साल से लगातार बरसात के दिनों में नदी का उफान किसानों की उपजऊ जमीनों को निगलता रहा है। अब तो नदी की बाढ़ है।
विज्ञापन

बाढ़ से होने से वाले भूमि कटाव को रोकने के लिए प्रशासनिक एवं विभागीय स्तर पर कोई ठोस कदम नहीं उठाया जा रहा है। इस साल नदी की बाढ़ के रोकने के लिए सुरक्षा बांध का निर्माण करने के लिए सरकार ने 14.50 करोड़ के पैकेज को मंजूरी भी दी, लेकिन इसका समय से इस्तेमाल नहीं किया गया। गांव के किसानों का कहना है कि सिर्फ डेढ़ करोड़ के पैकेज के टेंडर पास कर अस्थायी सुरक्षा बांध का काम शुरू करवाया, जो बाढ़ आने से पहले पूरा नहीं हो पाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

किसानों का कहना है कि प्रशासन और जिला बाढ़ नियंत्रण विभाग जानबूझ कर नदी के सुरक्षा बांध को बनाना शुरू नहीं करवा रहा। उधर, बाढ़ से होने से भूमि धन से एक तरफ किसानों को नुकसान हो रहा है तो दूसरी तक सरहद की सुरक्षा भी दांव पर लग रही है। डीसी सांबा रोहित खजूरिया ने कहा कि जल्द से जल्द ही बाढ़ नियंत्रण विभाग के एक्सईएन और कर्मचारी को बुलाया है, ताकि जल्द से जल्द टूटे बांध की मरम्मत करवा सकें। श्रमिक काम पर लगे हुए हैं। पत्थर के करेंट बांध रहे हैं।

टूटे बांध का लिया जायजा
सांबा। आल इंडिया जाट महासभा के प्रदेश प्रधान चौधरी मनमोहन सिंह ने शनिवार को सीमावर्ती गांवों कमोर, बरोटा, केसो का दौरा किया और बाढ़ के पानी से प्रभावित किसानों से भेंट कर उनकी परेशानियों को सुना। इस अवसर पर एडीडीसी अरविंद कोतवाल, एसडीएम विजयपुर, तहसीलदार रामगढ़ भी उनके साथ थे। जाट सभा के प्रधान ने जिला अधिकारियों को किसानों की समस्याओं से अवगत कराया। उन्होंने कहा कि प्रत्येक बरसात के दिनों में सुरक्षा बांध टूट जाता है। इसके लिए वह लोग राज्यपाल सत्यपाल मलिक से भी मिले थे। उन्होंने फंड भी रीलिज करवाए थे, लेकिन ठेकेदार समय पर विकास नहीं करवा पाए। उन्होंने मांग उठाई है कि बांध के मरम्मत में तेजी लाई जाए ताकि किसानों को दोबारा नुकसान ना उठाना पडे़। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed