फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   DB Deprecates backdoor appoinments in j&k

10 विभागों में ‘बैंक डोर’ से 7,893 भर्तियां हुईं

Thu, 09 Apr 2015 12:02 PM IST
Updated Thu, 09 Apr 2015 12:02 PM IST
विज्ञापन
DB Deprecates backdoor appoinments in j&k

सरकारी नौकरियों में पहुंच की बदौलत नौकरियां पाना अब आसान नहीं होगा। पिछले दरवाजे से हुईं सरकारी नौकरियों में भर्ती के मामले में हाईकोर्ट के चीफ जस्टिस एन पाल वसंथाकुमार और जस्टिस धीरज सिंह ठाकुर की खंडपीठ ने भविष्य में होने वाली भर्तियों के लिए विशेष दिशा निर्देश जारी किए हैं।

विज्ञापन


रियासत के रिटायर्ड असिस्टेंट इंजीनियर ने याचिका में दावा किया कि दस सरकारी विभागों में पहुंच और पैसे की बदौलत 7,893 लोगों ने नौकरियां हासिल कीं। खंडपीठ ने पाया कि सरकारी नौकरियों में पिछले दरवाजे से नियुक्तियों के दौरान सरकार के कदम से व्यक्ति के संवैधानिक अधिकारों को हनन हुआ है।
विज्ञापन


भारतीय संविधान की धारा 14 और 16 का उल्लंघन है। याचिकाकर्ता के अनुसार ऐसे लोगों को नौकरियां दी गईं, जिनकी शैक्षणिक योग्यता भी नहीं थी। उन्होंने अपने दावों के साथ हलफनामे भी अदालत में पेश किए और अदालत से आग्रह किया कि अवैध नियुक्तियां रद्द की जाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन

कोर्ट ने जारी किए दिशा निर्देश

DB Deprecates backdoor appoinments in j&k

याचिकाकर्ता ने कोर्ट से अपील की कि 26 मार्च 2013 को जीएडी की ओर से जारी सर्कुलर को लागू करने के साथ उन अफसरोें और अथारिटी के खिलाफ कार्रवाई की जाए, जिन्होंने अवैध नियुक्तियां कीं। प्रतिवादी को निर्देश दिए जाएं कि भविष्य में ऐसी कोई अस्थाई नियुक्ति न करें।

साथ ही भर्ती को लेकर पारदर्शी व स्पष्ट योजना बनाएं। सरकार की ओर से पेश सीनियर एएजी गगन बसोत्रा ने सरकार के हाल के निर्देश को अदालत के समक्ष रखा, जिसमें तमाम उन नियुक्तियों या सेवा विस्तार को रद्द किया गया, जो नियमों को ताक पर रख की गई थीं

दोनों पक्षों की दलीलें सुनने के बाद खंडपीठ ने पाया कि अब सरकारी कार्यालयों में कैजुअल या सीजनल आधार पर नियुक्तियां संभव नहीं हैं। ऐसे किसी भी आदेश को तत्काल प्रभाव से वापस ले लिया गया है। हालांकि इस आदेश से आपात परिस्थितियों में नियुक्तियों पर असर पड़ेगा।

इसलिए डेली वेजर, कैजुअल, सीजनल या एडहाक आधार पर नियुक्तियों के लिए सरकार की स्पष्ट भर्ती नीति होनी चाहिए। नागरिकों के सार्वजनिक रोजगार पाने के गारंटी मौलिक अधिकार और विधियों के समान संरक्षण की गारंटी है। सभी नियुक्तियों में गारंटी मौलिक अधिकार का अनुपालन सख्त होना चाहिए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed