फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   darbaar move

दरबार मूव के लिए कल से श्रीनगर से पहुंचेंगी एडवांस पार्टियां

विज्ञापन
darbaar move
जम्मू। दरबार मूव की तैयारियां तेज हो गई हैं। दरबार मूव से पहले 24 अक्तूबर से श्रीनगर से जम्मू के लिए एडवांस पार्टियां पहुंचना शुरू हो जाएंगी। इन पार्टियों के साथ दस्तावेज और एडवांस में कर्मचारी पहुंचेंगे। एडवांस पार्टियों को जम्मू भेजने के लिए तैयारियां अंतिम चरण में हैं। जम्मू में 9 नवंबर को दरबार खोला जाएगा, जिसके साथ प्रमुख प्रशासनिक गतिविधियां जम्मू से ही होंगी।
विज्ञापन

सामान्य प्रशासनिक विभाग के एक आदेश में श्रीनगर से जम्मू भेजने वाली एडवांस पार्टियों की तिथि में थोड़ा बदलाव किया गया है, पहले ये पार्टियां 23 अक्तूबर को भेजी जानी थीं, लेकिन इसमें संशोधन करके अब इन्हें 24 को श्रीनगर से जम्मू भेजा जा रहा है। जम्मू में दरबार मूव को लेकर रंग रोगन और दूसरी तैयारियां की जा रही हैं। सचिवालय और शहर के विभिन्न क्षेत्रों में सड़कों पर गड्ढे भरने और तारकोल डालने का काम किया जा रहा है। दरबार मूव के साथ सभी प्रमुख प्रशासनिक सचिव और उपराज्यपाल मनोज सिन्हा जम्मू में अधिक समय देंगे। हालांकि कश्मीर में भी जन समस्याओं के निपटान को लेकर वैकल्पिक व्यवस्था की गई है। कोविड महामारी के चलते दरबार मूव को लेकर पहले संशय बना हुआ था, लेकिन सरकार ने इस प्रथा को जारी रखने का फैसला लिया है। इसके लिए संबंधित विभागों को जरूरी दिशा निर्देश जारी किए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed