फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   DA CENTRAL GOVERNMENT EMPLOYEES IS FROZEN TILL 2021

महंगाई भत्ता रोकना कर्मचारियों के साथ धोखा-शैम्बर सिंह

Amarujala Local Bureau अमर उजाला लोकल ब्यूरो
Updated Fri, 24 Apr 2020 09:20 PM IST
विज्ञापन
DA CENTRAL GOVERNMENT EMPLOYEES IS FROZEN TILL 2021
एनआरएमयू के जम्मू शाखा प्रधान शमबैर सिंह - फोटो : AMAR UJALA
केंद्र सरकार द्वारा पारित आदेश में केंद्रीय कर्मचारियों को जारी महंगाई भत्ता को जनवरी 2020 से लेकर जुलाई 2021 तक फ्रिज करने के फैसले को लेकर नॉर्दर्न रेलवे मेंस यूनियन ने अपनी नाराजगी जाहिर की है। आल इंडिया रेलवे मेंस फेडरेशन के महामंत्री श्री शिवगोपाल मिश्रा ने कैबिनेट सचिव को पत्र लिखकर इस आदेश को रिवयू करने को कहा है। उधर नॉर्दर्न रेलवे मेंस यूनियन फिरोजपुर मंडल के सचिव शिवदत्त शर्मा ने भी अपनी नाराजगी जाहिर करते हुए कहा इससे रेल कर्मचारियों में नाराजगी है । जम्मू शाखा सचिव शैम्बर सिंह ने कहा कि इससे करीब 44 लाख केंद्रीय कर्मचारियों जिसमे 13 लाख रेल कर्मचारियों सहित 60 लाख पेंशनर्स को सीधा असर पड़ेगा। कोरोना जैसी महामारी में भी रेल कर्मी मालगाड़ी को चला रहे जिससे एक प्रदेश से दूसरे प्रदेश में आनाज सहित दैनिक उपयोग में आने वाली वस्तुओं को लोगो तक पहुँचाने में लगे है क्या ये कोरोना योद्धा नही कहलाते। प्रधानमंत्री के आदेश पर सभी कर्मचारियों ने अपने एक दिन वेतन भी पीएम केयर्स में डाल चुके है फिर भी सरकार इनको अनदेखी कर रही है। कर्मचारी दिन रात देश की सेवा कर रहे है उनके भत्तों में कटौती करना निराशाजनक और मनोबल तोड़ने वाला कार्य है! एआईआरएफ /एनआरएमयू इसका विरोध करती है।शाखा अध्यक्ष एस बी दास,चौकस राम,सतेंद्र सिंह, मीडिया सचिव प्रकाश चंद्र ने भी आदेश को वापस लेने की मांग की।```
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed