फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Cycle Day News in Jammu

Jammu News: स्मार्ट सिटी में साइकिल चलाने का आनंद जुदा, सेहत भी सुधर रही

विज्ञापन
Cycle Day News in Jammu
जम्मू। स्मार्ट सिटी परियोजना के तहत शहर के लोगों को साइकिल प्रोजेक्ट का बेहतरीन तोहफा मिला है। अब साइकिलों के माध्यम से एक स्थान से दूसरी स्थान पर पहुंचने में आसानी हो रही है। इससे लोगों की सेहत भी सुधर रही है।
विज्ञापन

सूत्रों के अनुसार इस साल जनवरी से लेकर अब तक दो लाख से ज्यादा लोगों ने साइकिल से सवारी की है। इससे सात लाख रुपये स्मार्ट सिटी के खाते में आए हैं। शहरभर में 108 साइकिल स्टैंड हैं। इनमें 700 साइकिल हैं। इन साइकिलों से लोग काम पर जा रहे हैं और वापस आ रहे हैं। सुबह और शाम को लोग घूमने के लिए इनका प्रयोग कर रहे हैं।
विज्ञापन

विद्यार्थियों के लिए वरदान
नगर निगम की साइकिलें विद्यार्थियों के लिए वरदान बन रही हैं। स्कूल और कालेज जाने के लिए ये साइकिल बुक कर रहे हैं। इतना ही नहीं, बुजुर्गों के लिए ई- साइकिल की सुविधा भी दी गई है। स्मार्ट सिटी परियोजना के तहत आने वाले समय में अन्य जगहों में भी सुविधा देने की तैयारी है। 30 से ज्यादा जगहों को चिन्हित किया गया है। यहां पर साइकिल स्टैंड बनाए जाएंगे और साइकिल की सुविधा दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


क्यों शुरू किया गया प्रोजेक्ट
प्रोजेक्ट को शुरू करने का उद्देश्य लोगों को सस्ती आवागमन सुविधा प्रदान करना है। ऐसे लोग जो मेटाडोर या फिर बसों में सफर कर रहे हैं। इन लोगों के लिए साइकिल सुविधा दी गई है। किसी भी समय पर साइकिल सुविधा लोग ले सकते हैं।

जीवन स्तर में आया बदलाव, नहीं बदला साइकिल का प्रयोग
हालांकि पहले लोगों ने साइकिल चलाना शहर में बंद कर दिया था। लोग मोटरसाइकिल में सवारी ज्यादा पसंद कर रहे हैं मगर जैसे ही प्रोजेक्ट लांच हुआ तो लोग साइकिलों का ज्यादा प्रयोग कर रहे हैं।

अलग से ट्रैक बना रहा स्मार्ट सिटी
स्मार्ट सिटी साइकिल प्रोजेक्ट के लिए शहर भर में अलग से ट्रैक बना रहा है। इन ट्रैक के माध्यम से साइकिलों को चलाया जाएगा। इसलिए साइकिल चलाते हुए दुर्घटना की आशंका कम रहेगी।


शहर के लोगों के लिए सुविधा दी गई है। इसका प्रयोग हो रहा है। दो लाख से ज्यादा सवारियां इस साल हुई हैं। प्रोजेक्ट से स्मार्ट सिटी को कमाई हो रही है। - डॉ. देवांश यादव, आयुक्त, स्मार्ट सिटी परियोजना जम्मू
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed