फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   current registration start from tomorrow

अमरनाथ यात्रा: कल से होगा यात्रियों का सीधे तत्काल पंजीकरण

Fri, 22 Jul 2016 09:47 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/जम्मू
ब्यूरो, अमर उजाला/जम्मू Updated Fri, 22 Jul 2016 09:47 PM IST
विज्ञापन
current registration start from tomorrow
अमरनाथ यात्रा - फोटो : Amar Ujala
अमरनाथ यात्रा में शुक्रवार को 21वें दिन 2910 भक्तों ने बाबा बर्फानी के दर्शन किए, जो अब तक एक दिन में दर्शन करने वालों की सबसे कम संख्या रही।
विज्ञापन


इसके साथ यात्रा का आंकड़ा 196382 तक पहुंच गया है। यात्रा के लिए आधार शिविर भगवती नगर जम्मू से 39 छोटे-बड़े वाहनों में 1207 यात्रियों का जत्था रवाना हुआ। इसमें 884 पुरुष, 276 महिलाएं और 47 साधु शामिल रहे। बालटाल और पहलगाम दोनों रूट से यात्रा जारी है। 

यात्रियों की संख्या में गिरावट के चलते शालामार स्थित महाजन हाल में तत्काल पंजीकरण बंद कर दिया गया है। अब रेलवे स्टेशन के पास स्थापित सरस्वती धाम में बालटाल और वैष्णवी धाम में पहलगाम रूट के लिए तत्काल पंजीकरण किया जाएगा।
विज्ञापन


इस साल यात्रियों की सुविधा के लिए तत्काल पंजीकरण के लिए टोकन सिस्टम शुरू किया गया था। यात्रा के लिए देशभर से पहुंचने वाले साधु-संतों की संख्या में भी कमी आई है। यात्रा में कमी के बावजूद सुरक्षा में कटौती नहीं की गई है।  
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed