फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Curfew remains in force, death toll climbs to 56

कश्मीर हिंसाः अब तक हो चुकी हैं 56 मौतें, हालात अभी भी तनावपूर्ण

Sat, 13 Aug 2016 04:03 PM IST
एजेंसी/श्रीनगर
एजेंसी/श्रीनगर Updated Sat, 13 Aug 2016 04:03 PM IST
विज्ञापन
 Curfew remains in force, death toll climbs to 56
- फोटो : Getty Images

दक्षिणी कश्मीर के अनंतनाग जिले में सुरक्षाबलों के साथ भड़की हिंसा में घायल एक और व्यक्ति की आज अस्पताल में मौत हो गयी। अब तक हिंसक घटनाओं में मरने वालों की संख्या बढ़कर 56 हो गयी है। श्रीनगर समेत घाटी में कर्फ्यू कई जिलों लगातार जारी है। 

विज्ञापन


वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया, 'प्रशासन ने सोपोर, हंदवाड़ा, त्रेहगाम और अवंतिपोरा सहित घाटी में 10 जिला मुख्यालयों में कर्फ्यू और प्रतिबंध जारी रखा है।' पुराने श्रीनगर शहर में भी प्रतिबंध लगा हुआ है।
विज्ञापन


आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि गत दिनों पुलवामा जिले के लेथपोरा में श्रीनगर-जम्मू राष्ट्रीय राजमार्ग को बाधित कर रहे प्रदर्शनकारियों पर रामबन के अनुमंडलीय मजिस्ट्रेट के अंगरक्षकों द्वारा कथित तौर पर गोली चलाने एक युवक सुहैल वानी गंभीर रूप से घायल हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


उसे एस के इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज में भर्ती कराया गया था। शनिवार सुबह घायल सुहैल वानी की मौत हो गई। इसी के साथ मरने वालों की आंकड़ा 56 पहुंच गया। सुहैल की मौत होने के साथ रही हिंसा की इस घटना में दो महिलाओं सहित 56 लोगों की मौत हो चुकी है और 5000 से अधिक घायल हो गये हैं।

अलगाववादियों का दो दिवसीय धरना-प्रदर्शन की योजना विफल

 Curfew remains in force, death toll climbs to 56

श्रीनगर के लाल चौक पर अलगाववादियों के दो दिवसीय धरना-प्रदर्शन की योजना को विफल करने के लिए समूचे श्रीनगर जिले और अनंतनाग शहर में आज कर्फ्यू जारी रहा। 

पुलिस के एक अधिकारी ने बताया, 'शहर के मध्य में स्थित लाल चौक पर दो दिन के लिए धरने प्रदर्शन की कुछ तत्वों की योजना को नाकाम करने के लिए समूचे श्रीनगर में कफ्र्यू लगाया गया है।' उन्होंने कहा कि कर्फ्यू दक्षिण कश्मीर के अनंतनाग शहर में भी लागू है।

सैयद अली शाह गिलानी, मीरवाइज उमर फारूक और मोहम्मद यासीन मलिक की अगुवाई वाले अलगाववादी धड़े ने लोगों से आज और कल लाल चौक पर 'जनमत संग्रह' मार्च निकालने के लिए कहा था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed