{"_id":"57bf0c394f1c1bf64ad4fd6a","slug":"curfew-in-pulwama-and-pampore","type":"story","status":"publish","title_hn":"कश्मीर हिंसा: पुलवामा और पांपोर में भी लगा कर्फ्यू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कश्मीर हिंसा: पुलवामा और पांपोर में भी लगा कर्फ्यू
ब्यूरो, अमर उजाला/जम्मू
Updated Fri, 26 Aug 2016 12:05 PM IST
विज्ञापन
घाटी में कर्फ्यू जारी
- फोटो : PTI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
घाटी में लगातार जारी हिंसा के चलते वीरवार को पुलवामा और पांपोर में भी कर्फ्यू लगा दिया गया। श्रीनगर के पांच थाना क्षेत्रों और अनंतनाग में पहले से ही कर्फ्यू लागू है। एहतियात के तौर पर घाटी के अन्य इलाकों में पाबंदियां जारी हैं।
वीरवार को उत्तरी कश्मीर के बांदीपोरा के काजीपोरा इलाके सहित कई जगह हिंसक प्रदर्शन हुए। इस दौरान सुरक्षा बलों पर पत्थरबाजी की गई। प्रदर्शनकारियों से निपटने के लिए सुरक्षा बलों के जवानों को आंसू गैस के गोले दागने पड़े। इसमें एक युवक घायल हो गया।
इसके साथ ही श्रीनगर, सोपोर, कुपवाड़ा में भी प्रदर्शन हुए। श्रीनगर के लावेपोरा, सोपोर के हटलंगू एवं वारपोरा, कुपवाड़ा के खुरहामा तथा बांदीपोरा के वाटपोरा व कलूसा में पत्थरबाजी हुई। पुलिस के अनुसार पूरी घाटी में कड़ी पाबंदियां हैं।
विज्ञापन
चार या चार से अधिक लोगों के एकत्र होने पर रोक है। इस बीच, बंद की वजह से सामान्य जनजीवन बुरी तरह प्रभावित है। दुकानें तथा व्यापारिक प्रतिष्ठान और पेट्रोल पंप बंद रहे। मोबाइल इंटरनेट सेवा अभी भी ठप है। ट्रेन सेवा भी बंद है। ज्ञात हो कि 8 जुलाई को आतंकी बुरहान वानी के मुठभेड़ में मारे जाने के बाद से घाटी में हिंसक प्रदर्शन हो रहे हैं।