फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Curfew in Jammu & Kashmir continues for 11th consecutive day

कश्मीर में कर्फ्यू के बीच दो और मरे, तेल टैंकरों पर हमला, भारत-पाक बस सेवा स्थगित

Tue, 19 Jul 2016 11:56 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/जम्मू, श्रीनगर
ब्यूरो, अमर उजाला/जम्मू, श्रीनगर Updated Tue, 19 Jul 2016 11:56 AM IST
विज्ञापन
Curfew in Jammu & Kashmir continues for 11th consecutive day
- फोटो : PTI
कश्मीर में11 दिन से जारी हिंसा ने दो और लोगों की जान ले ली। घाटी के सभी 10 जिलों में कर्फ्यू जारी है। तीसरे दिन भी अखबार नहीं छपे। इंटरनेट तथा रेल सेवा ठप है। बीएसएनएल को छोड़कर अन्य कंपनियों की मोबाइल सेवा भी बंद हैं। इस बीच, मुख्यमंत्री महबूबा मुफ्ती ने 21 जुलाई को सर्वदलीय बैठक बुलाई है। 
विज्ञापन


उन्होंने कश्मीर में कानून व्यवस्था की स्थिति पर विचार करने और शांति बहाली व हालात को सामान्य बनाने के लिए एसकेआईसीसी में बुलाई गई बैठक में पीडीपी, भाजपा, नेकां, सीपीआई (एम), सीपीआई, पैंथर्स पार्टी, डेमोक्रेटिक पार्टी नेशनलिस्ट, पीपुल्स डेमोक्रेटिक फ्रंट के नेताओं को बुलाया गया है।
विज्ञापन


सोमवार को काजीगुंड में हिंसक भीड़ पर सुरक्षा बलों की फायरिंग में एक महिला सहित दो लोगों की मौत हो गई। चार जख्मी हए हैं। क्षेत्र के चुरहाट इलाके में प्रदर्शनकारी सुरक्षा बलों पर पथराव कर रहे थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

राफियाबाद में आलू गोदाम जलाया

Curfew in Jammu & Kashmir continues for 11th consecutive day

इस घटना के बाद जम्मू से श्रीनगर जा रहे सीआरपीएफ के कानवाय को रामसू में रोक दिया गया। पुलिस के अनुसार राफियाबाद में भीड़ ने कृषि विभाग के आलू बीज के गोदाम को आग लगा दी। बांदीपोरा के हाजिन, कुपवाड़ा के गोगलूसा पाइन, गांदरबल के कोंदबल व मानसबल, श्रीनगर के बटमालू तथा अवंतिपोरा के  ख्रीव में पत्थरबाजी की घटनाएं हुईं। 

इनमें सीआरपीएफ के कई जवान और नागरिक घायल हुए हैं। प्रमुख अलगाववादियों की नजरबंदी जारी है। इस बीच, अलगाववादियों ने काला दिवस 20 जुलाई को मनाने की घोषणा की है। बंद को भी दो दिन और 21 जुलाई तक बढ़ा दिया है। 

घाटी में तेल की सप्लाई कर जम्मू लौट रहे तीन टैंकरों को बडगाम में पथराव कर क्षतिग्रस्त कर दिया गया। साथ ही ड्राइवरों को प्रदर्शनकारियों ने मारा-पीटा। श्रीनगर से मुजफ्फराबाद के बीच कारवां ए अमन बस सेवा भी नहीं चली।

लंगेट से निर्दलीय विधायक इंजीनियर रशीद लोकसभा के बाहर धरना देंगे

Curfew in Jammu & Kashmir continues for 11th consecutive day

लंगेट से निर्दलीय विधायक इंजीनियर रशीद ने कश्मीर मुद्दे पर सांसदों का समर्थन जुटाने के लिए 21 जुलाई से लोकसभा के बाहर धरना देने की घोषणा की है। उन्होंने कहा कि इस दौरान वे नई दिल्ली में विभिन्न देशों के राजदूतों से भी मुलाकात करेंगे। उधर, घाटी के हालात को लेकर कांग्रेस ने जम्मू में राज्य सरकार के  खिलाफ प्रदर्शन किया। आरोप लगाया कि पीडीपी-भाजपा गठबंधन सरकार स्थिति को संभाल नहीं पाई।

पीडीपी विधायक मोहम्मद खलील बंद जख्मी हो गए हैं। सोमवार को मुख्यमंत्री महबूबा मुफ्ती ने अस्पताल पहुंचकर उनका हाल जाना। शुरूआती खबरों में यह बताया गया था कि भीड़ ने उनके वाहन पर हमला किया। पथराव के चलते चालक ने गाड़ी तेज भगाई तो वह दुर्घटना का शिकार हो गई।

दोपहर बाद सरकारी प्रवक्ता की ओर से जारी बयान में कहा गया है कि विधायक बीती रात श्रीनगर से पुलवामा लौट रहे थे तभी उनका सरकारी वाहन दुर्घटनाग्रस्त हो गया। स्थानीय लोगों ने उन्हें निकाला और अस्पताल में भर्ती कराया। उनके पैर में फ्रैक्चर है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed