{"_id":"5790f54c4f1c1b1a7fc4ca40","slug":"curfew-from-four-districts-were-removed","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"कश्मीर घाटी के चार जिलों से हटाया गया कर्फ्यू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कश्मीर घाटी के चार जिलों से हटाया गया कर्फ्यू
एजेंसी/श्रीनगर
Updated Thu, 21 Jul 2016 09:47 PM IST
विज्ञापन
कर्फ्यू के दौरान लोगों से पूछताछ करते सुरक्षा कर्मी
- फोटो : PTI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कश्मीर में हिंसा भड़कने के 13 दिन बाद वीरवार का दिन अपेक्षाकृत शांति से गुजरा। हालांकि कुछ इलाकों में हिंसा की छिटपुट घटनाएं दर्ज हुईं। प्रशासन की ओर से चार जिलों बांदीपोरा, बारामुला, बडगाम और गांदरबल से कहने को तो कर्फ्यू हटा लिया गया है, लेकिन अभी भी कर्फ्यू जैसी बंदिशें जारी हैं।
शिक्षा निदेशक की ओर से इन चार जिलों में वीरवार से स्कूल खुलने के आदेश जारी किए गए थे, पर विद्यार्थियों के न आने के कारण स्कूल बंद ही रहे।
कुछेक स्कूलों में स्टाफ सदस्य स्कूल पहुंचे थे, पर बच्चों के नहीं पहुंचने पर वे भी लौट गए। घाटी के अन्य छह जिलों में कर्फ्यू जारी है। इस बीच अलगाववादी संगठनों की ओर से भी दोपहर दो बजे के बाद हड़ताल को शुक्रवार तक के लिए स्थगित कर दिया गया।
शुक्रवार को नमाज के बाद अलगाववादियों ने प्रदर्शन तथा 25 जुलाई को अनंतनाग चलो का एलान किया है। पूरी घाटी में मोबाइल, इंटरनेट तथा रेल सेवा ठप है।

काजीगुंड फायरिंग मामले में जांच के आदेश
घाटी में सुरक्षा के कड़े इंतजाम
- फोटो : PTI
चार जिलों से कर्फ्यू हटाने के संबंध में एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने कहा कि यदि हालात सामान्य रहते हैं तो कर्फ्यू हटाने का फैसला स्थायी रहेगा।
उन्होंने कहा कि स्थिति की लगातार समीक्षा की जाएगी और यदि शुक्रवार से फिर से कहीं हिंसक घटनाएं अथवा प्रदर्शन शुरू हो जाते हैं तो हालात के मुताबिक उचित फैसला किया जाएगा।
अनंतनाग जिले के काजीगुंड में गत सोमवार को फायरिंग में दो महिलाओं समेत तीन लोगों के मारे जाने की घटना की मजिस्ट्रेटी जांच के आदेश दिए गए हैं। डीडीसी कुलगाम ने जांच के आदेश दिए हैं। साथ ही 15 दिन में जांच रिपोर्ट तलब की है।
अधिसूचना के अनुसार एडीएम गुलाम हसन शेख को जांच अधिकारी बनाया गया है। घटना पर खेद जताते हुए सेना पहले ही मामले की जांच के आदेश दे चुकी है।