{"_id":"57b03af74f1c1be5446eae4f","slug":"curfew-extended-to-several-places-in-kashmir","type":"story","status":"publish","title_hn":"37वें दिन कश्मीर में कई हिस्सों में लगाया गया कर्फ्यू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
37वें दिन कश्मीर में कई हिस्सों में लगाया गया कर्फ्यू
एजेंसी/ श्रीनगर
Updated Sun, 14 Aug 2016 03:04 PM IST
विज्ञापन
- फोटो : PTI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
श्रीनगर शहर के मध्य में रैली निकालने के अलगाववादियों के आह्वान को देखते हुए कश्मीर में आज कई अन्य जगहों पर कर्फ्यू लगा दिया गया। शेष घाटी में लोगों की आवाजाही पर रोक जारी है।
विज्ञापन
पुलिस के एक अधिकारी ने बताया 'पूरे श्रीनगर जिले और अनंतनाग शहर में कर्फ्यू है लेकिन लाल चौक में रैली निकालने के कुछ तत्वों के आह्वान के बाद ऐहतियाती तौर पर अन्य जगहों पर भी कर्फ्यू लगा दिया गया है।' उन्होंने कहा कि घाटी के गंदेरबल शहर, अवन्तीपोरा, त्राल, पम्पोर, बारामुला शहर, सोपोर शहर, बांदीपोरा शहर, कलूसा, पपचान तथा अजार इलाकों में कर्फ्यू लगा दिया गया है।
विज्ञापन
अधिकारी ने बताया 'कल के गुटीय संघर्षों के बाद बडगाम जिले में बीरवाह के वारगाम इलाके में भी कर्फ्यू लगा दिया गया है।' उन्होंने बताया कि कर्फ्यू के बावजूद अलगाववादी तत्वों ने कश्मीर के कई इलाकों में पड़ोसी देश का स्वतंत्रता दिवस मनाने के लिए पाकिस्तानी ध्वज फहराये। सुरक्षा बलों का ध्यान इस ओर जैसे ही आया वैसे ही इन ध्वजों को उतार दिया गया।
विज्ञापन
प्रशासन ने कल घाटी में इंटरनेट और मोबाइल सेवाएं निलंबित कर दी थीं। यह कवायद सोमवार को स्वतंत्रता दिवस आयोजनों से पहले के सुरक्षा अभ्यास का हिस्सा थी। अधिकारी ने बताया कि ब्रॉडबैंड सेवाएं कल शाम को और मोबाइल टेलीफोन सेवाएं कल देर रात को निलंबित की गईं।