फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   curfew continue in srinagar

श्रीनगर के पुराने शहर में हिंसक प्रदर्शन, कर्फ्यू जारी

Thu, 28 Jul 2016 08:47 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/जम्मू
ब्यूरो, अमर उजाला/जम्मू Updated Thu, 28 Jul 2016 08:47 PM IST
विज्ञापन
curfew continue in srinagar
kashmir - फोटो : File Photo
घाटी में अनंतनाग और श्रीनगर के पांच थाना क्षेत्रों को छोड़कर शेष स्थानों से वीरवार को कर्फ्यू हटा लिया गया। इस बीच श्रीनगर के पुराने शहर में कई स्थानों पर पत्थरबाजी के बाद सुरक्षा बलों को आंसू गैस के गोले दागने पड़े।
विज्ञापन


इसमें आधा दर्जन से अधिक लोग घायल हो गए हैं। हुर्रियत ने शुक्रवार को जामिया मस्जिद चलो का आह्वान किया है। पुलवामा में 29 जुलाई को दोबारा कर्फ्यू लगाने की घोषणा की गई है।
विज्ञापन


डीसी मुनीर उल इस्लाम के अनुसार जिले के सभी छह थाना क्षेत्रों में कर्फ्यू रहेगा। आवश्यक सेवाओं तथा एंबुलेंस को छोड़कर किसी प्रकार के वाहन नहीं चलेंगे।

​रेल और इंटरनेट सेवा ठप

curfew continue in srinagar
kashmir - फोटो : PTI
श्रीनगर के पुराने शहर में सफाकदल, सीमेंट ब्रिज, कमरवाड़ी, नूरबाग में युवाओं ने जुलूस निकालकर प्रदर्शन करने की कोशिश की। सुरक्षा बलों के रोकने पर पत्थरबाजी की घटनाएं हुईं। नौहट्टा से बाबाडैम तक जुलूस निकाला गया।

पुलिस ने रोका तो पथराव के बाद आंसू गैस के गोले दागे गए। खटीदरवाजा इलाके में भी युवाओं ने प्रदर्शन किए। सड़क जाम कर दिया। सुरक्षा बलों पर पथराव के बाद आंसू गैस के गोले दागे गए। शोपियां में बाइक रैली निकालकर विरोध प्रदर्शन किया गया।

इस दौरान युवाओं ने सुरक्षा बलों के जवानों पर पथराव किया। इस पर उन्हें तितर-बितर करने के लिए आंसू गैस के गोले दागने पड़े। उधर, श्रीनगर के खानयार, रैनावाड़ी, महाराजगुंज, सफाकदल तथा नौहट्टा थाना क्षेत्रों में कर्फ्यू है। इसके साथ ही मायसूमा तथा क्रालखुद थाना क्षेत्र में कड़ी पाबंदियां लागू हैं। चार या चार से अधिक लोगों के एकत्र होने पर रोक है। 

अलगाववादियों के बंद के आह्वान से जनजीवन प्रभावित है। दुकानें तथा व्यापारिक प्रतिष्ठान बंद रहे। सार्वजनिक वाहन भी सड़कों पर नहीं दिखे। रेल सेवा ठप है। इंटरनेट सेवा भी अभी बहाल नहीं हो पाई है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed