फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   culture

‘अटल विश्व के मजबूत नेता रहे’

विज्ञापन
culture
सांबा के सीमाबर्ती गांव मावा में सुशासन दिवस पर कार्यक्रम में वाजपई जी को श्रदांजली देते - फोटो : SAMBA
आरएस पुरा। भाजपा की आरएस पुरा इकाई की तरफ से पूर्व स्व. प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की 95वीं जयंती पर बुधवार को कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान उन्हें श्रद्धासुमन अर्पित कर याद किया गया। कुमार पैलेस में आयोजित कार्यक्रम के दौरान राज्य महासचिव डॉ. नरेंद्र सिंह सहित पार्टी के कई वरिष्ठ नेताओं तथा कार्यकर्ताओं ने पूर्व प्रधानमंत्री के चित्र पर फूलमालाएं अर्पित कीं।
विज्ञापन

डॉ. नरेंद्र सिंह ने कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री स्व. अटल बिहारी वाजपेयी की जयंती को सुशासन दिवस के रूप में मनाया जाता है। उन्होंने कहां कि अटल जी विश्व के एक मजबूत नेता रहे। जिन्होंने देश के लोगों की बेहतरी के लिए ईमानदारी से कार्य किया। उनके बताए मार्ग पर चल कर हम सभी को देश के विकास में योगदान देना चाहिए। इस दौरान पूर्व विधायक प्रोफेसर गारू राम भगत, पूर्व अश्विनी शर्मा, हरभजन सिंह, पृर्व जिला प्रधान बृजेश्वर सिंह राणा, म्यूनिसिपल कमेटी के चेयरमैन सतपाल पप्पी, विधायक, मीरां साहिब ब्लाक चेयरमैन दिलीप कुमार, महिला मोर्चा प्रधान मीता शर्मा, मंडल प्रधान शिव कुमार वाली, सुचेतगढ़ मंडल प्रधान गार सिंह, मीरां साहिब मंडल प्रधान विजय शर्मा सहित अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन

अटल बिहारी वाजपेयी को याद किया
विजयपुर। भाजपा नेता एवं पूर्व मंत्री चंद्र प्रकाश गंगा की देखरेख में बुधवार को एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। उन्होंने पूर्व प्रधानमंत्री स्व. अटल बिहारी वाजपेयी का 95 वां जन्मदिन मनाया गया और उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। इस मौके पर पूर्व मंत्री चंद्र प्रकाश गंगा ने अटल बिहारी वाजपेयी की जीवनी पर प्रकाश डालते हुए कहा कि उन्होंने अपने प्रधानमंत्री के कार्यकाल के दौरान देश को कई बुलंदियों पर ला खड़ा किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

उसी का नतीजा है कि आज भारत दुनिया में विकसित देशों की अगली पंक्ति में खड़ा है। क्योंकि उन्होंने देश के विकास के लिए दिन-रात एक किया और यही कारण है कि आज देश भर में उनको याद किया जा रहा है। उन्होंने हर वर्ग को जागरूक किया और कहा कि एकता में ही बल है। उन्होंने महिलाओं को पूरा मान सामन दिया। चंद्र प्रकाश गंगा ने कहा कि अटल बिहारी वाजपेयी ने राम जन्मभूमि आंदोलन के समय रथयात्रा के लिए निकल रहे लालकृष्ण आडवाणी से उन्होंने बस इतना ही कहा था ध्यान रखिएगा आप अयोध्या जा रहे है लंका नहीं, इस एक लाइन में उन्होंने वह सब कह दिया था जो इस आंदोलन की मर्यादा की रक्षा के लिए आवश्यक था। इस दौरान जय राम शर्मा, अमित दुबे, पवन बख्शी, केशव दत्त आदि मौजूद रहे।
अटल जी के पद चिन्हों पर चलने का लिया संकल्प
अमर उजाला ब्यूरो
सांबा। जिले के सुपवाल में भाजपा कार्यालय में बुधवार को एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसकी अध्यक्षता जिला प्रधान अमर सिंह ने की। कार्यक्रम में पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के जन्मदिवस पर उनकी प्रतिमा पर फूल अर्पित कर उन्हें याद किया गया। इस दिन को सुशासन दिवस के रूप में मनाने का संकल्प लिया।
कार्यक्रम में शामिल नेताओं ने पूर्व प्रधानमंत्री की जीवनी पर प्रकाश डाला और कहा कि अटल बिहारी वाजपेयी ने अपना सारा जीवन देश की सेवा करते हुए निकाला और देश के गरीब लोगों के लिए अपने कार्यकाल में कई लाभकारी योजनाएं चलाई और कई राज्यों के मार्गों को राष्ट्रीय राजमार्गों से जोड़ा। कार्यक्रम में संकल्प लिया गया कि अटल बिहारी वाजपेयी के पदचिह्नाें पर चल कर देश की सेवा करेंगे।
कार्यक्रम में पूर्व मंत्री चंद्र प्रकाश गंगा, पूर्व विधायक देवेंद्र मन्याल, कश्मीर सिंह, सुभाष भगत, जंगवीर सिंह, मोहिंदर पाल बिक्का, विनोद सिंह विन्नी, अंकुश गुप्ता, संजीव पाधा, संजीव कुमार आदि ने भी पूर्व प्रधानमंत्री की जीवनी पर प्रकाश डाला।
वहीं सीमावर्ती क्षेत्र के गांवों में भी सुशासन दिवस पर कार्यक्रम हुआ। महिला मोर्चा उपाध्यक्ष गीता भगत ने पूर्व प्रधानमंत्री की प्रतिमा पर फूल अर्पित किए। इस अवसर पर राजपुरा बीडीसी चेयरमैन राधेशाम, भाजपा घगवाल मंडल प्रधान कुलभूषण सिंह, स्थानीय सरपंच अनीता देवी, सारथी की सरपंच आशा देवी मौजूद रहे।
अटल के जीवन पर रोशनी डाली
ज्यौड़ियां। भाजपा मंडल खौड की तरफ से कार्यालय में पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी का जन्म दिवस सुशासन दिवस के रूप में मनाया गया। कार्यक्रम का आयोजन प्रधान सुखदेव सिंह की देखरेख में किया गया। कार्यक्रम के दौरान सैकड़ों की संख्या में लोगों ने भाग लिया। वक्ताओं ने अटल जी के जीवन पर रोशनी डाली। इस अवसर पर जगदीश राज भगत, सूरज सिंह भाऊ, चेयरमैन म्यूनिसिपल कमेटी खौड़ डिप्टी राम, यशकरण सिंह भाऊ, रतन सिंह, विजय कुमार, सरपंच तरसेम लाल, पार्षद दीपक सिंह भाऊ, पंच सोनू सिंह भाऊ आदि मौजूद रहे। ब्यूरो

फोटो
पूर्व प्रधानमंत्री के नाम का केक काटा
बिश्नाह। कस्बे के मुख्य बाजार में भाजपा कार्यकर्ताओं ने पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी जन्मदिवस मनाया। इस दौरान उनके नाम का केक काटा। भाजपा नेता सुनील भाटिया ने पूर्व प्रधानमंत्री के बताए मार्ग पर सभी कार्यकर्ताओं को चलने का आह्वान किया। कहा कि अटल जी राजनीति में एक ऐसा चेहरा रहे जिसे हर समाज के लोगों ने सम्मान दिया। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed