फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   culture

‘क्रिसमस हमें पवित्रता और खुशहाली का संदेश देता है’

विज्ञापन
culture
कस्बे के इंदिरा मेमौरियल अकैडमी में सांताक्लजा बच्चो को टाफियां वितरित करते हुए - फोटो : RSPURA
आरएस पुुरा। क्रिसमस पर्व पर बुधवार को स्कूल में कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। इस दौरान बच्चों ने रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कस्बे के इंदिरा मेमोरियल एकेडमी के प्रधानाचार्य नितिन महाजन की देखरेख में प्रार्थना भवन चर्च के सहयोग से फादर विनोवी की मौजूदगी में रंगारंग कार्यक्रम के साथ प्रभु यीशु के जीवन के बारे मेें जानकारी मुहैया दी गई।
विज्ञापन

क्रिसमस पर्व के बारे में विस्तार पूर्वक जानकारी मुहैया कराई। प्रधानाचार्य नितिन महाजन ने कहा कि ईसाई समुदाय का एक बहुत बड़ा त्योहार दुनिया भर में मनाया जाता है। यह पर्व हमें पवित्रता व खुशहाली का संदेश देता है। भगवान यीशु मसीह के बताए रास्ते पर चलने पर उच्च आदर्शों पर चलने के लिए प्रेरित करता है। इस दौरान कार्यक्रम में शामिल सांताक्लाज बच्चों के लिए आकर्षण का केंद्र बने रहने के साथ बच्चों को टाफियां वितरित कीं।
विज्ञापन

इस दौरान एक्ता महाजन, देवेंद्र कौर, विदूषी, मनोज कुमार, किरणजोत, सरिता आदि शिक्षक भी मौजूद रहे।
भगवान सदा अपने लोगाें की रक्षा करते हैं : मैथ्यूज
आरएस पुरा/मीरां साहिब। क्रिसमस-डे का पर्व हर्षोल्लास से मनाया गया। कैथोलिक चर्च में आयोजित कार्यक्रम के दौरान बड़ी संख्या में कई धर्म के लोग प्रार्थना सभा में शामिल हुए। फादर जैशी मैथ्यूज ने प्रभु यीशु के जीवन प्रकाश डालते हुए कहा कि भगवान सदा अपने लोगों की रक्षा करते हैं। प्रभु यीशु ने लोगों को प्यार का संदेश देने के साथ दुखी लोगों की सहायता करने के साथ उन्हें सच्चाई के रास्ते पर चलने का संदेश दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि प्रभु यीशु ने लोगों को अच्छे कर्म करने का संदेश दिया, जिससे सबकी बेहतरी हो सके। प्रार्थना के बाद चर्च में पहुंचे लोगों गले मिलकर क्रिसमस की बधाई देने के साथ कैंडल जलाई। चर्च में पहुंचे रमेश चौधरी, सुभाष डोगरा ने ईसाई समाज के लोगों को शुभकामनाएं दी।
इस दौरान कई बच्चे सांताक्लाज से उपहार प्राप्त करने के साथ उनके साथ फोटो खिंचवाते नजर आए। वहीं मीरां साहिब, कुल्लियां, चकरोई, टांडा आदि गांव में पहुंचे लोगों ने प्रार्थना सभा में शामिल होने के साथ एक दूसरे को उपहार भेंट करने के साथ मुबारकबाद दी।
फोटो
प्रभु यीशु का किया गुणगान
बाड़ी ब्राह्मणा। जलो चक क्षेत्र स्थित चर्च में बुधवार को क्रिसमस-डे धूमधाम से मनाया गया। इस मौके पर बच्चों ने रंग बिरंगी कलाकृतियां पेश कीं और रंग-बिरंगी पोशाकें पहनकर त्योहार मनाया। इस मौके पर असेंबली का आयोजन भी किया गया। साथ में प्रभु यीशु का गुणगान किया गया। मुख्य अतिथि के रूप में भाजपा ने राजीव चाढ़क, बिशप ओंकार और रत्नूचक के पूर्व सरपंच जसपाल सिंह मौजूद रहे। उन्होंने इस मौके पर लोगों का धन्यवाद किया और सभी को मुबारकबाद दी।
दूसरी तरफ एनआईआईटी इंस्टीट्यूट के विद्यार्थियों ने रंगारंग कार्यक्रम पेश किए और सांताक्लाज की ड्रेस पहनकर उपस्थित हुए। बच्चों ने खूब मस्ती करके नाच गाकर सभी का मन लुभाया। इंस्टीट्यूट के प्रिंसिपल शबीर मलिक ने बच्चों को इनाम भी दिए और उनके उज्जवल भविष्य के लिए प्रभु यीशु से प्रार्थना की। ब्यूरो
-क्रिसमस
विशेष प्रार्थना सभा में शामिल हुए लोग
विजयपुर। क्रिसमस-डे का पर्व बुधवार को धूमधाम से मनाया गया। चर्च को विशेष रूप से सजाया गया। रेलवे रोड स्थित चर्च में विशेष प्रार्थना की गई, जिसमें ईसाई समुदाय के लोगों के अलावा अन्य समुदाय के लोग शामिल हुए। कार्यक्रम के दौरान बच्चों ने इस पर्व को मनाने के साथ-साथ एक दूसरे को मिठाइयां भी वितरित कीं। नन्हे-मुन्नों ने सांताक्लाज की वेशभूषा धारण कर रंगारंग प्रस्तुति पेश की। इस दौरान बच्चों में मिठाई और टाफियां बांटी गई। चर्च में सुबह से ही लोगों की भीड़ जमा होना शुरू हो गई। इस दौरान तरसते मसी, राजू मसी, पम्मी मसी आदि गणमान्य लोग भी मौजूद रहे। ब्यूरो

सांता ने बच्चों को बांटे गिफ्ट
अखनूर। सीमावर्ती क्षेत्र में क्रिसमस-डे बड़ी धूमधाम और आस्था के साथ मनाया गया। क्षेत्र के गिरजाघरों में विशेष प्रार्थना सभा हुई। मोमबत्ती जला कर भगवान यीशु मसीह को याद किया। सांताक्लाज ने बच्चों को मिठाई और गिफ्ट बांटे। कस्बे के चर्च में फादर जीएस राजा की अगुवाई में प्रार्थना सभा आयोजन किया गया। इसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लिया। वहीं क्षेत्र के ज्यौड़िया, चौकी चौरा, परगवाल में भी क्रिसमस-डे मनाया गया। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed