फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   culture

किसानों को फलदार पौधे लगाने को किया जागरूक

विज्ञापन
culture
हार्टीकल्चर विभाग द्वारा लगाए शिविर के दौरान किसानों को फलदार पौधे वितरित करते हुए मुख्यअधिकार? - फोटो : RSPURA
मीरां साहिब। कस्बे के गांव मरालिया की हार्टीकल्चर विभाग के चीफ अधिकारी सर्वजीत सिंह के नेतृत्व में शिविर लगाकर किसानों को फलदार पौधे लगाने के लिए जागरूक करने के साथ पौधों का वितरण किया गया। शिविर में मौजूद हार्टीकल्चर विभाग के मुख्य अधिकारी सर्वजीत सिंह ने कहा कि अगर किसान अपने खेतों में धान, गेहूं सहित अन्य फसल लगाने के साथ खाली पड़ी भूमि पर फलदार पौधे लगाएं तो वह अधिक आय प्राप्त कर सकते हैं। सरकार की योजना के चलते किसानों की कृषि योग्य भूमि की मिट्टी की गुणवत्ता की जांच कर बनाई योजनाओं के अंतर्गत फलदार व अन्य प्लांट लगाकर अधिक आय का साधन बना सकते हैं। इसके लिए कई योजनाओं में सब्सिडी भी किसानों को मुहैया कराई जाती है। उन्होंने कहा कि आनेवाले दिनों में हार्टीकल्चर विभाग की ओर से दूसरे जिलों में इसी प्रकार के शिविर लगाकर किसानों को जागरूक किया जाएगा। इस दौरान विभाग के जिला अधिकारी विजय कुमार अंगुराणा, अभिषेक गुप्ता, संजीव कलपुरिया, गुरदीप कपूर, पंच विरेंद्र कुमार, पंच पीपी सिंह, समाजसेवी प्रमोद कुमार, अजय कुमार, मोहिंद रामपाल, राकेश कुमार सहित क्षेत्र के कई किसान मौजूद रहे। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed