{"_id":"5df3e99e8ebc3e87e86b1965","slug":"culture-jammu-news-jmu199302025","type":"story","status":"publish","title_hn":"‘न्यूट्रिशन की खरीद पंजीकृत दुकान से करें’","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
‘न्यूट्रिशन की खरीद पंजीकृत दुकान से करें’
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ज्यौड़ियां। खौड़ में शुक्रवार को दो स्थानों पर शिविर लगाकर बच्चों को दी जाने वाली न्यूट्रिशन की खरीद फरोख्त करने के प्रति जागरूक किया गया। पहला शिविर सुबह 11 बजे खौड़ के सामुदायिक हाल में लगाया गया। यहां बीस पंचायत के पंचों तथा सरपंचों ने भाग लिया। सीडीपीओ इंदु जमवाल ने कहा कि सरकार ने अब पंचायतों को शक्ति में लाने के लिये आंगनबाड़ी केंद्रों में बच्चों को दी जाने वाली न्यूट्रिशन की खरीद फरोख्त के लिये पंचायतों को जिम्मा दे दिया है। बच्चों को दी जाने वाली न्यूट्रिशन की खरीदारी के लिए ऐसी दुकान का चयन करना है जिस पर से साफ सुथरा सामान मिले। दुकानदार से पक्का बिल मिले और दुकान सरकार के अधीन पंजीकृत हो।
इस अवसर पर पंचायत सरपंच विजय सिंह उर्फ फततु, मनजीत सिंह, अनुराधा, सरपंच, गीता देवी, शारदा देवी, ज्योति देवी, पंच राकेश सिंह भाऊ, सहित अन्य कई पंच उपस्थित रहे।
दूसरा कार्यक्रम म्यूनिसिपल कमेटी खौड़ में हुआ। यहां 13 वार्डों के पार्षदों तथा चेयरमैन म्यूनिसिपल कमेटी डिप्टी राम को भी न्यूट्रिशन की खरीद के लिये आवश्यक जानकारियां दी गईं। इस मौके पर पार्षद दीपक सिंह भाऊ, गारो देवी आदि उपस्थित रहे।