फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   cultural

करवाचौथ को लेकर गुलजार हो रहे बाजार

विज्ञापन
cultural
सांबा करवाचौथ व्रत के लिए हाथों में मेहंदी लगवाते युवती।
सांबा। सुहागिनों का त्योहार करवाचौथ को लेकर बाजारों में रौनक बनी है। सुहागिनें व्रत के सामान के लिए खरीदारी करने में जुटी हैं। मनियारी की दुकानों में काफी भीड़ देखी गई। फुटपाथ पर बैठे मेहंदी लगाने वालों के पास भी महिलाओं की भीड़ बनी रही। महिलाएं विभिन्न प्रकार की मेंहदी हाथों में लगवा रही हैं। चूड़ियां बेचने वाले दुकानदारों के पास भी काफी रौनक है। चूड़ी विक्रेता संजू गुप्ता के अनुसार उनके पास हर प्रकार की चूड़ियां उपलब्ध हैं। कोरोना के चलते बाजारों में चूड़ियों की कम ही खरीद की गई। फिर भी महिलाआें की मांग पर उन्होंने हर प्रकार की चूड़ियां दुकान में रखी हैं। उन्होंने बताया कि चीन निर्मित सामान का लोग परहेज कर रहे हैं।
विज्ञापन

-------------
त्योहारों के सीजन में बाजारों में हलचल तेज
चीन के समान से लोग कर रहे हैं परहेज
संवाद न्यूज एजेंसी
बाड़ी ब्राह्मण। त्योहारों का सीजन शुरू हो चुका है। मुख्य त्योहार दीपावली आने वाली है। इसको लेकर बाजारों में खरीदारों की हलचल तेज हो गई है। लोग खरीदारी करने के लिए बाजारों में आ रहे हैं। करवा चौथ का त्योहार भी दो दिन बाद मनाया जाएगा। इसको लेकर महिलाओं में सामान खरीदने के लिए होड़ मची है। दूसरी ओर सामान खरीदने से पहले दुकानदार से पूछा जाता है कि यह चीन का सामान तो नहीं है। जब दुकानदार आश्वासन देते हैं कि यह स्वदेशी है। उसके बाद ही खरीदारी की जा रही है।
विज्ञापन

दूसरी ओर दुकानदारों के अनुसार चीन का सामान बंद होने के बाद छोटे दुकानदारों को मुनाफा भी कम हो रहा है। दुकानदारों ने बताया कि चीन निर्मित सामान में जो प्रॉफिट होता था वह स्वदेशी सामान में नहीं हो रहा है। इसके कारण उनके कारोबार पर असर पड़ा है। सबसे ज्यादा खामियाजा खिलौने बेचनेे वालों को भुगतना पड़ रहा है। दूसरी ओर कुछ चल फिर कर सामान बेचने वाले दुकानदारों का कहना है कि त्योहारों के सीजन में अलग-अलग जगह पर स्टाल और बाजार लगते थे। जो कोरोना के चलते इस बार ऐसा बिल्कुल नहीं हो रहा है। इसके कारण भी सामान की बिक्त्रस्ी कम हो रही है। मिट्टी के दीये आमतौर पर खरीदे जा रहे हैं। चीन की लाइट का भी बहिष्कार किया जा रहा है। कोरोना के इस माहौल में त्योहारों के सीजन में काम पटरी पर लौटा है, लेकिन पहले जैसी खरीदारी अभी भी लोग नहीं कर रहे हैं। दूसरी ओर करवाचौथ के व्रत को लेकर मनियारी की दुकानों पर ज्यादातर महिलाएं खरीदारी करती नजर आ रहे हैं जिसको लेकर कोरोना का डर भी लोगों को नहीं रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

--------------
दुकानदारों ने दुकान को दिया आकर्षक रूप
विजयपुर। सुहागिनों के त्योहार करवाचौथ को लेकर महिलाओं में काफी उत्साह देखा जा रहा है। दुकानदारों ने भी ग्राहकों को लुभाने के लिए दुकानों को आकर्षक तरीके से सजाया है। महिलाओं ने पूजा में काम आने वाली सामग्री खरीदी। महिलाओं ने बताया कि बुधवार को करवाचौथ का व्रत रखा जाएगा और पूजा पाठ किया जाएगा। चांद के दर्शन होने के बाद ही पानी पिया जाएगा। संवाद

----------------
अखनूर में कई स्थानों पर जाम की स्थिति उत्पन्न हुई
अखनूर। करवाचौथ को लेकर कस्बे में सोमवार को काफी भीड़ रही। लोगों की आवाजाही से जाम की समस्या भी उत्पन्न हुई। सोमवार सुबह से ही मुख्य बाजार, राजा बाजार, बस अड्डा सहित अन्य स्थानों में लोगों की भीड़ एकत्रित रही। मनियारी, हलवाई की दुकानों में अधिक भीड़ देखने को मिली। दुकानदार मोहित शर्मा ने बताया कि करवाचौथ को लेकर चहल-पहल बढ़ गई है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed