फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   cultural

शहीद सिपाही नेकराम को शहीदी दिवस पर किया याद

विज्ञापन
cultural
सांबा। जिले के दबोह गांव के शहीद सिपाही नेकराम जोकि पुंछ के मेंढर सेक्टर में आतंकवादियों से लोहा लेते हुए 11 अगस्त 2004 को शहीद हो गए थे। मंगलवार को उनका 16 वां शहीदी दिवस उनके पैतृक गांव दबोह में मनाया गया। इसमें सेना और परिवार के सदस्यों ने शहीद की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर देश के प्रति दिए गए उनके बलिदान को याद किया। पंचायत दडुईं की सरपंच विमला देवी मुख्य रूप से उपस्थित रहीं, जिसने शहीद नेकराम को श्रद्धांजलि देते हुए उनकी कुर्बानी को याद किया और संदेश दिया कि शहीदों की वजह से ही हम चैन से घरों में रहते हैं। ऐसे वीर सपूत ही हैं। हमारी सरहदों की रक्षा करते हैं। इस अवसर पर शहीद के पिता जनकराज, माता बिश्नो देवी, भाई रवि कुमार, भाभी रेखा कुमारी सहित पंचों व वरिष्ठ नागरिकों ने भी शहीद को श्रद्धांजलि अर्पित कर उसकी बहादुरी को सलाम किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed